N Korea ने हमले के लिए चुना Yellowstone National Park जिससे हो सकते हैं अमेरिका के टुकड़े
नॉर्थ कोरिया और अमेरिकी तनाव को लेकर एक विचित्र भविष्यावाणी हुई है, जो हैरान करने वाली है। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है।
वॉशिंगटन। North Korea और अमेरिकी तनाव को लेकर एक विचित्र भविष्यावाणी हुई है, जो हैरान करने वाली है। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर लगाम लगाने के लिए बिल्कुल इच्छुक नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भी इस मुल्क के खिलाफ हर संभाव करने में जुटा है। इस बीच ऑथर डेविड मीड ने कहा है कि अमेरिका को दो हिस्सों में बांटने के लिए नॉर्थ कोरिया अटैक कर सकता है।

येलोस्टोन नेशनल पार्क निशाने पर
इस लड़ाई में अगर अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को भड़काने की कोशिश की तो किम जोंग उन अमेरिका के उस जगह पर अटैक करेगा, जिससे यह देश दो भागों में बंट जाएगा। डेविड मीड की मानें तो नॉर्थ कोरिया अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क का निशाना बना रहा है और इस जगह पर अटैक करना किम जोंग उन अपनी प्राथमिकता मान रहा है। डेविड मीड के अनुसार अगर ऐसा हुआ तो इसका परिणाम बहुत ही खतरनाक होने वाले हैं।

2,000 अटैक के बराबर होगा यह हमला
डेली स्टार ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, येलोस्टोन पर न्यूक्लियर अटैक को लेकर साइंटिस्ट डेविड मीड ने कहते हैं कि यह एक चिलिंग सिनेरियो है। नॉर्थ कोरिया येलोस्टोन के वॉल्केनो पर अटैक किया तो सर्वनाश हो जाएगा। उनके अनुसार, इस येलोस्टोन के वॉल्केनो पर एक अटैक 2,000 से ज्यादा हमलों के बारबर होगा

तनाव चरम पर
कोरियाई प्रायद्वीप में करीब 8 महीनों से अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच गतिरोध चल रहा है। जुलाई में इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के बाद विवाद अपने चरम पर पहुंच गया, जिससे दोनों देशों के बीच जुबानी लड़ाई ने परिस्थितियों को अलग स्तर पर पहुंचा दिया। अमेरिका चाहता है कि तानाशाह मुल्क नॉर्थ कोरिया अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करें, लेकिन किम जोंग उन इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को रोकने के लिए अपना पूरा डिप्लोमेटिक और स्ट्रैटेजिक जोर लगा दिया है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को फिर से टेरर स्पॉन्सर देश की लिस्ट में शामिल कर माहौल को खतरनाक स्थिति पर पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications