नॉर्थ कोरिया ने कहा- हम किसी बैन से नहीं डरते, अमेरिका बहुत बड़ी भूल कर रहा है
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी प्रकार के बैन से नहीं डरते हैं और अपनी सुरक्षा के खातिर वे आगे भी परमाणु परीक्षण करते रहेंगे। नॉर्थ कोरिया ने हाल ही में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था जिसके बाद अमेरिका ने इस देश पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया से बाज आने के लिए सारे विकल्प टेबल पर रख दिए गए हैं और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद नॉर्थ कोरिया के सरकारी एजेंसी केसीएनए ने अपने विदेश मंत्री का बयान जारी किया है, जिसमें वे अमेरिका सचेत करते हुए कह रहे हैं कि हमारी खिलाफ कोई भी बैन काम नहीं करेगा। किम जोंग उन सरकार के विदेश मंत्री ने अपना बयान में कहा, 'अमेरिका को अगर लगता है कि सभी विकल्पों को टेबल पर रख हमारे खिलाफ प्रतिबंध लगाकर हमें डरा सकता है, तो वह बहुत बड़ी भूल कर रहा है'।
नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद यूएन में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने इस देश पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। हेली ने यह भी कहा था कि जिस तरह से नॉर्थ कोरिया हरकतें कर रहा है, उससे ऐसा लगा रहा है जैसे वो युद्ध की भीख मांग रहा है।
अमेरिका भले ही नॉर्थ कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और पूरी दुनिया को इसके खिलाफ एकजूट होने की बात कह रहा है लेकिन रूस का रवैया यहां बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाने की बात को 'बेकार' बताया है। पुतिन के अनुसार, नॉर्थ कोरिया अपनी सुरक्षा के लिहाज से न्यक्लियर प्रोग्राम को जारी रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications