2016 में परमाणु परीक्षण, 2017 में बैलेस्टिक मिसाइल टेस्‍ट को रेडी नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका समेत दुनिया को दी जानकारी इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का डेवलपमेंट अंतिम चरणों में किसी भी समय हो सकता है टेस्‍ट लॉन्‍च।

प्‍योंगयांग। वर्ष 2016 में परमाणु परीक्षण करके दुनिया को हैरान करने वाले नॉर्थ कोरिया ने अब एक इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल के टेस्‍ट लॉन्‍च की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रविवार को अमेरिका समेत पूरी दुनिया को इसकी जानकारी दी।

kim-jong-un-missile-test-किम-जोंग-उन-बैलेस्टिक-मिसाइल

न्‍यू ईयर में दिया जनता को मैसेज

उन ने न्‍यू ईयर के मौके पर टीवी पर 30 मिनट का एक मैसेज जनता को दिया। इस मैसेज में उन ने कहा, 'हम इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल की टेस्‍ट लॉन्चिंग के अंतिम चरण में हैं।' उनके इस मैसेज से यह इशारा भी मिलता है कि नॉर्थ कोरिया किस तरह से परमाणु ताकत बनने की ओर बढ़ रहा है। उन ने इस बात का भी जिक्र किया कि 'पश्चिम की सैन्‍य ताकत को कभी सबसे मजबूत दुश्‍मन भी छू नहीं सकता है।' वर्ष 2016 में नॉर्थ कोरिया ने दो परमाणु परीक्षण और एक मिसाइल का लॉन्‍च किया था। नॉर्थ कोरिया ने इस टेस्‍ट के जरिए अमेरिका को अपने हथियारों की ताकत दिखाई थी।

अपनी परमाणु ताकत बढ़ा रहा नॉर्थ कोरिया

किम ने अपने संदेश में कहा, 'हमनें अपनी मिलिट्री पावर को बढ़ाने वाले कई शानदार कदम देखे हैं जिनमें अब एक बड़ा कदम है इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल के टेस्‍ट लॉन्‍च का अंतिम चरण। ' विशेषज्ञ मानते हैं कि किम का यह ऐलान इस बात को दिखाता है कि नॉर्थ कोरिया किस कदर अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ाने की महत्‍वकांक्षा रखता है। अभी तक नॉर्थ कोरिया ने किसी भी इंटर-कॉन्टिनेंटल बै‍लेस्टिक मिसाइल का टेस्‍ट नहीं किया है। लेकिन सभी यह बात मान रहे हैं कि दिसंबर 2011 में जब से किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की मृत्‍यु हुई तब से ही नॉर्थ कोरिया ने अपनी परमाणु ताकत को बढ़ाने में खासी तरक्‍की की है। किम जोंग उन का यह बयान 20 जनवरी से पहले आया है जब नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप देश का शासन संभालेंगे। फिलहाल देखना होगा कि ट्रंप इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहींं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+