यूएन में बोला उत्तर कोरिया, परमाणु क्षमता को और मजबूत करेंगे
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ में उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद अपनी परमाणु क्षमता को और ज्यादा मजबूत करेगा।

उत्तर कोरिया ने कहा कि प्रतिबंधों से डर कर वो अपने परमाणु कार्यक्रम से पीछे नहीं हटने जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि यांग हो ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को अमेरिका से लगातार धमकियों मिल रही हैं। कई देशों ने परमाणु बमों से लैस विमान भी आसमान में भेज चुके हैं। पर इसका हम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि परमाणु सम्पन्न होना हमारे देश की महत्वपूर्ण नीति है।
उत्तर कोरिया ने 9 सितंबर को अपना पांचवां परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद 13 सितंबर को अमेरिका के बी-1 बॉम्बर्स जहाजों ने परमाणु बमों से लैस आसमान में फर्राटा भरा था। इस पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमें परमाणु बमों से डराने की कोशिश न करें।












Click it and Unblock the Notifications