उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से उड़ा लिया किम जोंग को मारने का 'प्लान'

रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर कोरिया के हैकरों ने दक्षिण कोरिया की सेना के कंप्यूटरों में सेंध लगाकर अहम डाटा चुरा लिया है.

चुराए गए डाटा में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की हत्या की साज़िश की योजना भी शामिल है.

दक्षिण कोरिया के एक सांसद री शियोल ही का कहना है कि चुराई गई जानकारियां देश के रक्षा मंत्रालय की हैं.

इनमें उत्तर कोरिया और अमरीका की साझा युद्ध नीति और युद्ध की स्थिति में बचाव के उपायों की योजनाएं भी शामिल हैं.

सैन्य कमांडरों से जुड़ी जानकारी भी?

दस्तावेज़ों में अमरीका और दक्षिण कोरिया के सैन्य कमांडरों से जुड़ी जानकारियां भी हैं.

अभी तक दक्षिण कोरिया की सेना ने डाटा चोरी की इन रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

अगर युद्ध हुआ तो कितना ख़तरनाक होगा उत्तर कोरिया?

किम जोंग को भाइयों से अधिक बहन पर क्यों भरोसा?

235 जीबी डाटा चोरी

ट्रंप किम जोंग उन
Reuters
ट्रंप किम जोंग उन

चोरी हुए डाटा में दक्षिण कोरिया के विशेष सैन्य दस्तावाजों, पॉवर प्लांटों और अहम सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारियां भी शामिल हैं.

सांसद री ने दावा किया है कि क़रीब 235 गीगाबाइट सैन्य डाटा डिफ़ेंस इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर से चुराया गया है. चोरी गई 80 फ़ीसदी जानकारियों की पहचान की जानी अभी बाक़ी है.

पिछले साल की घटना

ये डाटा बीते साल सितंबर में हैक किया गया था. इस साल मई में दक्षिण कोरिया ने कहा था कि बड़ी तादाद में डाटा चोरी हुआ है और इसके पीछे उत्तर कोरिया हो सकता है. इसके अलावा अधिक जानकारियां नहीं दी गईं थीं.

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के हैकिंग के आरोपों को नकार दिया था.

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहैप के मुताबिक हाल के सालों में उत्तर कोरिया की ओर से कई बड़े साइबर हमले हुए हैं. इनमें कई के निशाने पर सरकारी वेबसाइटें और ठिकानें थे.

उत्तर कोरिया पर चीन का रुख़ अब क्या रहेगा?

परमाणु परीक्षण कहां करता है उत्तर कोरिया?

तैयार किए हैकर

रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने साइबर हैकिंग के लिए विशेष तौर पर हैकर तैयार किए हैं जिन्हें चीन समेत अन्य देशों में तैनात किया गया है.

उत्तर कोरिया का कहना है कि दक्षिण कोरिया ने उसके बारे में हैकर तैयार करने की अफ़वाह फैलाई है.

उत्तर कोरिया के डाटा चोरी कर लेने की इन रिपोर्टों से अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच चल रहे तनाव पर कोई असर नहीं होगा.

दोनों में गर्मागर्मी जारी

दोनों देशों के बीच पहले से ही तीख़ी ज़बानी जंग चल रही है. अमरीका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल कार्यक्रम को रोक दे जबकि उत्तर कोरिया कहता रहा है कि वह अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाता रहेगा.

उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में ही मिसाइल से ले जाए जाने में सक्षम छोटे हाइड्रोज़न बम विकसित करने का दावा किया था.

दोनों देशों के नेता कई बार एक दूसरे को तबाह करने की धमकी दे चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+