उत्तर कोरिया जल्द करेगा न्यूक्लियर टेस्ट! अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए बड़ी चेतावनी
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया 2017 के बाद पहली बार जल्द ही परमाणु हथियार का परीक्षण कर सकता है।
उत्तर कोरिया अमेरिका और साउथ कोरिया के लिए सिरदर्द बन गया है। वह मना करने के बावजूद मिसाइलों का परीक्षण करता जा रहा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि उसका हाल में मिसाइलों का प्रक्षेपण दक्षिण पर परमाणु हमले का 'अनुकरण' था। किम जोंग उन के देश ने यह बात तब कही जब खुफिया जानकारी में पता चला कि वह पांच साल में अपना पहला परमाणु हथियार परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। हाल के हफ्तों में प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के जवाब में सात मिसाइलों को लॉन्च कर चुका है।

उत्तर कोरिया के निशाने पर है दक्षिण कोरिया
उत्तर कोरियाई मीडिया ने दक्षिण कोरिया के सैन्य ठिकानों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सफलतापूर्व निशाना साधने का भी दावा किया है। उसने कहा कि यह प्रक्षेपण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए एक चेतावनी है। उत्तर कोरिया के सरकारी समाचार एजेंसी केएनसीए ने नेता किम जोंग उन की देखरेख में हुए परीक्षण किए जाने की तस्वीर भी दुनिया को दिखाई है।

किम जोंग उन तनाव पैदा कर रहे हैं
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण से तनाव पैदा कर रहा है। सोमवार को सरकारी मीडिया के एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मिसाइलों को सैन्य परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि ये छोटी दूरी के हथियार हैं जिनका इस्तेमाल नार्थ कोरिया युद्ध के मैदान में कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि किम जोंग उन की सेना ने इन छोटे हथियारों के डमी संस्करणों के साथ मिसाइलों को लोड करने का भी अभ्यास किया।

जल्द ही न्यूक्लियर टेस्ट करेगा नार्थ कोरिया
वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया 2017 के बाद पहली बार जल्द ही परमाणु हथियार का परीक्षण कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया पहली बार टेक्टिकल डिवाइस को मिसाइलों में फिट करके उसका परीक्षण कर सकता है। पिछले महीने ही किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया को अपरिवर्तनीय परमाणु शक्ति घोषित करते हुए अपने कानूनों को संशोधित भी किया। इससे वह परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है। उत्तर कोरिया की पिछली नीति हमले के जवाब में केवल ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करने की रही है।

अब तक 40 से ज्यादा मिसाइलों का परीक्षण
बता दें कि उत्तर कोरिया ने इस साल 40 से अधिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है। हालांकि, अभी तक उसने पिछले एक पखवाड़े में अधितर कम दूरी की मिसाइलें लॉन्च की है। उसने जापान के आसमान से होते हुए प्रशांत महासागर में मिसाइलों को गिराया है। विश्लेषकों ने यह भी बताया कि उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार को जापान के ऊपर से एक लंबी दूरी की मिसाइल भी दागी थी। उन्होंने हथियार के डिजाइन के आधार पर बताया कि यह मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल थी।

मिसाइल परीक्षण करने का तरीका
विश्लेषकों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने इस साल मिसाइलों को ट्रेनों, काफिलों समते अन्य लॉन्च साइटों से मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। इससे उसके हथियारों को नष्ट कर पाना काफी कठीन काम होगा। उत्तर कोरिया ने अब छोटे, कम दूरी के परमाणु हथियारों को तैनात करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। उनका कहना है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदिकियों से तिलमिलाकर किम जोंग उन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-येओल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।












Click it and Unblock the Notifications