Intel Report:नॉर्थ कोरिया कभी भी कर सकता है हमला, किम जोंग उन एक और न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारी में
सियोल। साउथ कोरिया के नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर अटैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। साउथ कोरिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इसके लिए नॉर्थ कोरिया जल्द ही एक और न्यूक्लियर कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मिसाइल रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास हलचल तेज हो गई है। इससे पहले भी साउथ कोरिया समेत अमरिका इस प्रकार की चेतावनी दे चुके हैं।

पुंग्गे-री न्यूक्लियर साइट पर शुरू हुई हलचल
रिपोर्ट जारी करने वाले किम ब्युंग-की के मुताबिक, 'हमें लग रहा है कि नॉर्थ कोरिया अभी और न्यूक्लियर टेस्ट करेगा और कई अलग-अलग रूप में न्यूक्लियर हथियार बनाने में जुटा है'। रिपोर्ट की मानें तो नॉर्थ कोरिया के पुंग्गे-री न्यूक्लियर साइट पर किसी भी वक्त न्यूक्लियर टेस्ट हो सकता है।

नॉर्थ कोरिया ने पूरी ताकत लगाने की दी धमकी
साउथ कोरिया की तरफ से इस प्रकार की चेतावनी उस वक्त आयी है, जब किम जोंग उन ने कहा था कि वे यूएस को वश में करने के लिए पूरी ताकत लगा लेंगे। नॉर्थ कोरियाई सरकार का मुखपत्र कीसीएनए न्यूज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की लापरवाही भरी हरकत का कोई भी अंदाज नहीं लगा सकता।

परिणाम बहुत निर्दयी होगा- नॉर्थ कोरिया
केसीएनए न्यूज ने अमेरिका को धमकी भरे में अंदाज में कहा कि अगर नॉर्थ कोरिया की ताकत को कम आंकने की कोशिश की गई और लापरवाही भरी हरकत करने की हिम्मत भी की तो हम पूरी दृढ़ता के साथ इसका जवाब देंगे, जिसका परिणाम बहुत निर्दयी होगा। कीसीएनए ने आगे कहा कि हम रोकने के लिए यूएस की ताकत नहीं। फिर पछतावा करने में बहुत देर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications