उत्तर कोरिया ने किया समुद्र में सुनामी लाने वाली मिसाइल का टेस्ट, जानें दुनिया के लिए कितना है खतरनाक?
उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद अपनी ताकत दिखाने के लिए हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं।

North Korea Nuclear-Capable Underwater Weapon Test: उत्तर कोरिया ने समुद्र के अंदर मार करने वाली परमाणु संपन्न मिसाइल का कामयाब परीक्षण करने का दावा किया है। यानि, उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन के हाथ वो हथियार लग गया है, जिससे वो समुद्र में सुनामी ला सकते हैं।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के हाथों में समुद्र में सुनामी पैदा करने वाला हथियार लग गया है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है, कि उसने पानी के अंदर हमला करने वाले न्यूक्लियर हथियार से लैस हथियार प्रणाली का कामयाब परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया के सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, इस अंडरवाटर हथियार प्रणाली को दुश्मन के पानी में चुपके से हमले करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
आपको बता दें, कि पिछले महीने ही किम जोंग उन के नेतृत्व वाले उत्तर कोरिया ने परमाणु सक्षम अंडरवाटर अटैक ड्रोन का परीक्षण किया था, जिसका मकसद पानी के अंदर दुश्मन के इलाकों पर डायरेक्ट हमला करना है।
उत्तर कोरिया की बढ़ती युद्धक क्षमता
उत्तर कोरिया की राज्य समाचार एजेंसी ने कहा है, कि "इस परीक्षण ने पूरी तरह से पानी के नीचे रणनीतिक हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता और इसकी घातक हमले की क्षमता को साबित कर दिया।" आपको बता दें, कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य गतिविधियों को काफी तेज कर दिया है।
उत्तर कोरिचा ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक हथियार का टेस्ट करने का भी दावा किया है और कहा है, कि वो अब अमेरिका पर हमला करने की शक्ति विकसित कर चुका है।

रेडियोएक्टिव सुमानी पैदा करने की क्षमता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने उत्तर कोरिया ने जिस परमाणु ड्रोन का टेस्ट किया था, वो भी पानी के अंदर से हमला करने में सक्षम है और वो ड्रोन रेडियोएक्टिव सुनामी उत्पन्न कर सकता है।
वहीं, उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है। केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में कहा था, कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट के पास पानी के अंदर टारगेट पर हमला कर इस न्यूक्लियर अंडरवाटर ड्रोन का कामयाब परीक्षण कर लिया है।
उत्तर कोरिया ने अपने ड्रोन सिस्टम का नाम 'Haeil (हैइल) ' रखा है, जिसका मतलब सुनामी होता है और यह पानी के भीतर भीषण धमाका कर सुपर-स्केल रेडियोधर्मी तरंग बनाकर नौसैनिक स्ट्राइकर समूहों और प्रमुख बंदरगाहों को नष्ट कर सकता है।
ड्रोन को संचालन के लिए एक सतही जहाज द्वारा खींचा जा सकता है, और इसे किसी भी तट या बंदरगाह पर तैनात किया जा सकता है। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है, कि उत्तर कोरिया ने अपने छोटे हथियारों पर फिट होने वाले परमाणु हथियार विकसित किए हैं या नहीं।
लगातार मिसाइल परीक्षण करता उत्तर कोरिया
आपको बता दें, कि उत्तर कोरिया की तरफ से जो ताजा मिसाइल प्रक्षेपण और परीक्षण किए जा रहे हैं, उसका मकसद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर प्रेशर कामय करना है।
पिछले महीने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना ने पिछले कुछ सालों के दौरान का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में किया था, जिसे उत्तर कोरिया ने उकसाने वाली कार्रवाई बताया और उसके बाद से ही उत्तर कोरिया एक के बाद एक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है।
Recommended Video

उत्तर कोरिया ने लंबे समय से दावा किया है, कि वाशिंगटन और सियोल भविष्य के आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं और इसीलिए सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया दावा करता है, कि ऐसे ही सैन्य अभ्यास के खिलाफ वो अपने हथियारों का परीक्षण कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications