विंटर ओलंपिक: नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के साथ ज्वॉइंट कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेने से किया इनकार
प्योंगयांग। प्योंगचांग में होने जा रहे विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम अब रद्द हो गया है। नॉर्थ कोरिया ने सोमवार रात को कहा है कि 4 फरवरी को प्योंगचांग में होने वाले संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे हिस्सा नहीं लेंगे। विंटर ओलंपिक गेम्स के चलते दोनों देशों ने एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा था। हालांकि, नॉर्थ कोरिया की टीम 9 फरवरी से शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेगी। इसी महीने विंटर ओलंपिक गेम्स में भाग लेने और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच दो बार बैठक भी हो चुकी है।

साउथ कोरिया ने बताया एकपक्षीय निर्णय
नॉर्थ कोरिया के इस फैसले के बाद सियोल ने इस बहुत ही 'खेदजनक' और 'एकपक्षीय' निर्णय बताया है। नॉर्थ कोरिया का आरोप है कि साउथ कोरिया का मीडिया उनके साथ सही से बर्ताव नहीं कर रहा है। साउथ कोरिया मीडिया के मुताबिक, अगर नॉर्थ कोरिया की टीम विंटर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने के लिए आती है और संयुक्त कार्यक्रम होता है तो यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिंबधों का उल्लंघन होगा, जो प्योंगयांग के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ लगाए गए हैं।

साउथ कोरिया को नॉर्थ कोरिया की मिलिट्री परेड से दिक्कत...
प्योंगयांग ने साथ में यह भी कहा है कि 8 फरवरी को होने जा रहे नॉर्थ कोरियाई मिलिट्री परेड को लेकर भी साउथ कोरिया को आपत्ति है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया अपने 70वीं कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सालगिरह पर एक विशाल मिलिट्री परेड का आयोजन कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी, जो कि विंटर ओलंपिक गेम्स से बिल्कुल एक दिन पहले होगा। साउथ कोरिया मीडिया एजेंसी योनहाप ने कहा कि किम जोंग उन सिर्फ अपने असीम शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दोनों देशों की बीच हुई है मीटिंग
बता दें कि इसी महीने नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच 9 जनवरी को एक उच्च स्तरीय मीटिंग हुई थी। जिसमें यह तय हुआ था कि नॉर्थ कोरिया अपने एथलीट्स को विंटर ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए भेजेगा। उसके एक सप्ताह बाद दोनों देशों के बीच दूसरी मीटिंग भी हुई थी, जिसमें यह तय हुआ था कि नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की संयुक्त आइस हॉकी टीम होगी। दोनों देशों के बीच 25 महीनों बाद पहली मीटिंग हुई थी। विंटर ओलंपिक गेम्स 2018 का आयोजन 9 से 25 फरवरी के बीच साउथ कोरिया के प्योंगचांग शहर होगा। यह शहर नॉर्थ कोरिया से मात्र 80 किमी दूर है।












Click it and Unblock the Notifications