Nobel Prize 2020: पॉल मिल्ग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
Dharmendra Sir, [12.10.20 15:46]
नई दिल्ली। अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को साल 2020 के अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया है। ऑक्शन थ्योरी यानी नीलामी सिद्धांत में नए बदलाव और नीलामी के नए फॉर्मेट तैयार करने के लिए दोनों अर्थशास्त्रियों को ये पुरस्कार मिलेगा। स्टॉकहोम स्थित नोबेल कमेटी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। मिलग्रोम और विल्सन दोनों ही अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से हैं।
Recommended Video

तकनीकी रूप से इस पुरस्कार को 'स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल कहा जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1969 में की गई थी। अब तक इसे 51 बार दिया जा चुका है।
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे ऊंचा पुरस्कार माना जाता है। इसे पाने वाले को स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख अमरिकी डॉलर) की राशि दी जाती है। साल 2019 में यह अर्थव्यवस्था का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और हार्वर्ड के प्रोफेसर माइकल क्रेमर को दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications