इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, इमरान खान ने कहा, फेल हुई विदेशी साजिश

डिप्टी स्पीकर के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की याचिका खारिज किए जाने के बाद इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है...

इस्लामाबाद, अप्रैल 03: नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश करार देते हुए इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं, संसद में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से विधानसभाओं को भंग करने के लिए कहा है। इमरान खान ने कहा कि, "लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए। मैं पाकिस्तान के लोगों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करता हूं"। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 'असंवैधानिक' बताते हुए खारिज कर दिया। मतदान होने से कुछ घंटे पहले विपक्ष द्वारा नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद सूरी कुर्सी पर थे।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज

अविश्वास प्रस्ताव खारिज

नेशनल असेंबली की कार्यवाही शुरू होते ही पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि, इमरान खान की सरकार के खिलाफ विदेशी साजिश रची गई है और फवाद चौधरी ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि, चूंकी इमरान सरकार के खिलाफ विदेशी साजिश की जा रही है, लिहाजा अविश्वास प्रस्ताव अवैध है और उसे खारिज किया जाए। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने कहा कि, सरकार के खिलाफ विदेशी साजिश रची जाने की आशंका है, लिहाजा पाकिस्तान की संविधान की धारा आर्टिकल-5 के तहत अविश्वास प्रस्ताव को अवैध करार दिया जा जाता है।

इमरान खान ने क्या कहा?

इमरान खान ने क्या कहा?

डिप्टी स्पीकर के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की याचिका खारिज किए जाने के बाद इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, लिहाजा मैं पूरी कौम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि, ये अविश्वास प्रस्ताव एक साजिश की तहत लाई गई थी और मुल्क को ये कबूल नहीं है। इमरान खान ने कहा कि, ये फैसला अवाम को करना है, ना कि किसी बाहरी मुल्क की साजिश से सरकार को गिराने की कोशिश की जा सकती है। इमरान खान ने कहा कि, देश में चुनाव होंगे और उसके बाद देश की अवाम को तय करना है, कि देश में किसकी सरकार बनेगी।

बाहरी मुल्क को फैसला करने का हक नहीं

बाहरी मुल्क को फैसला करने का हक नहीं

इमरान खान ने कहा कि, किसी भी बाहरी मुल्क को ये फैसला करने का हक नहीं है, कि पाकिस्तान में किसकी सरकार बनेगी। इमरान खान ने कहा कि, मैं अल्लाह का शुक्र अदा करता हूं, कि इतनी बड़ी विदेशी साजिश नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान की पूरी 22 करोड़ की आबादी इसके लिए मुबारकबाद की हकदार है। इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने देश के राष्ट्रपति से नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश कर दी है। यानि, इमरान खान ने कहा कि, नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है और सरकार के इस फैसले से देश की जनता काफी खुश है।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

विपक्ष की प्रतिक्रिया

वहीं, अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले को पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने संविधान का उल्लंघन बताया है। पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा है कि, इमरान खान ने जो किया है, वो संविधान का सरासर उल्लंघन है और डिप्टी स्पीकर के पास वोटिंग करवाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। वहीं, शहबाज शरीफ ने भी कहा है कि, डिप्टी स्पीकर का फैसला पूरी तरह से गलत है और संविधान के खिलाफ है। पाकिस्तान की सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर ने भी नेशनल असेंबली को भंग करने के फैसले को संविधान का उल्लंघन करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+