ओबामा और पुतिन की 90 मिनट की बातचीत और सीरिया पर नतीजा जीरो

झेजियांग। चीन के झेजियांग में 11वें जी-20 शिखर सम्‍मेलन में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। सबकी नजरें टिकी थीं कि इस मुलाकात में क्‍या सीरिया में शांति लाने के प्रयासों के तहत क्‍या संघर्ष विराम पर कोई फैसला आएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

meeting-of-putin-and-obama-g20.jpg

बिना समझौते खत्‍म बातचीत

पुतिन और ओबामा दोनों ने ही सीरिया पर चर्चा तो की और हिंसा रोकने के उपायों पर भी बात की लेकिन बिना किसी समझौते के उनकी बातचीत खत्‍म हो गई।

एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब 90 मिनट तक सीरिया के बारे में चर्चा की गई। दोनों ने सीरिया में जारी संकट से जुड़े समझौते में दूरियों को लेकर भी काफी बातचीत की गई।

सैन्‍य सहयोग पर नहीं बनी बात

ओबामा और पुतिन की मुलाकात अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव की मुलाकात के बाद हुई। इन सभी मुलाकातों में सीरिया पर कोई भी बात नहीं बन सकी।

दोनों ही देश एक ऐसी योजना पर समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे जिसके तहत अमेरिका और रूस में सैन्‍य सहयोग को बढ़ाया जा सके ताकि आतंकियों को निशाना बनाया जाए और मासूमों को बिना वजह मरने से बचाया जाए।

ओबामा और पुतिन के बीच मतभेद

एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि दोनों ही पक्षों में तकनीकी पहलुओं को लेकर काफी मतभेद हैं। इससे साफ है कि ओबामा और पुतिन दोनों ही एक ऐसे स्‍तर पर हैं जहां पर किसी भी तरह का समझौता होना नामुमकिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+