डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब निक्की हेली ने नॉर्थ कोरिया को दी धमकी

वॉशिंगटन। न्यूक्लियर बम पर शीत युद्ध जारी है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिकी के बाद अब यूएन में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने भी किम जोंग उन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि नॉर्थ कोरिया कोरिया को समझना चाहिए कि हम उन्हें नेस्तनाबूद कर सकते हैं। निक्की हेली ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के उस ट्वीट का मतलब था कि नॉर्थ कोरिया अपनी औकात में रहें। पिछले सप्ताह ट्रंप ने किम जोंग उन को कहा था कि उनके पास नॉर्थ कोरिया से भी बड़ा और शक्तिशाली न्यूक्लियर बम है और उसका बटन काम भी करता है।

डोनाल्ड ट्रंप के बाद निक्की हेली ने नॉर्थ कोरिया को दी धमकी

निक्की हेली ने एबीसी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कहा, 'हम उन्हें याद दिलाने चाहते हैं कि हम आपको नेस्तनाबूद कर सकते हैं, इसलिए आप जो बोल रहे हैं और जो कर रहे हैं, इस बारे में बेहद गंभीरता से विचार करें।' निक्की हेली इससे पहले भी कई बार नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दे चुकी है।

नॉर्थ कॉरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने इस साल के पहले दिन ही भड़काऊ भाषण देकर अमेरिका के साथ गतिरोध बढ़ा दिया था। किम जोंग उन ने साल के पहले दिन एक भाषण में कहा कि न्यूक्लियर बम का बटन उसके ऑफिस की टेबल पर है। उसके बाद ट्रंप ने भी ट्वीट कर किम जोंग उन का मजाक उड़ाते हुए लिखा था कि न्यूक्लियर बम का बटन मेरे पास भी है, मगर यह उसके बम से कहीं बड़ा और ताकतवर है, और मेरा बटन काम भी करता है।

ट्रंप के इस ट्वीट के बाद दुनियाभर के कई लोगों ने इसकी निंदा भी की थी। हालांकि, नेक्की हेली ने कहा है कि हम उन्हें नाटकीय ढंग से यह नहीं कहने दे सकते कि न्यूक्लियर बटन उनकी टेबल पर है और वे अमेरिका को बर्बाद कर सकते हैं। हम हमेशा यह याद दिलाना चाहते हैं कि हम आपको भी बर्बाद कर सकते हैं। इसलिए आप जो बोल रहे हैं और जो कर रहे हैं वो अपनी औकात मे रहकर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+