US President Election: ट्रंप नहीं, निक्की हेली बन सकती हैं अमेरिका की अगली राष्ट्रपति, सर्वे में खुलासा

US Presidential Election: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के बीच लड़ाई अब तेज हो गई है। कैरोलिना प्रांत की पूर्व गवर्नर और भारतीय मूल की रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का अपने पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रम्प के बीच का फासला बेहद कमता जा रहा है।

2024 जीओपी प्राथमिक मतदाताओं के एक नए सर्वे में पता चला है कि दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली, न्यू हैम्पशायर में 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के काफी नजदीक पहुंच गई हैं।

Nikki Haley gains ground on Donald Trump

भारतवंशी निक्की हेली को 29 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प को 33 फीसदी मतदाता पसंद कर रहे हैं। भले ही पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अभी भी निक्की हेली से आगे हैं मगर इनके बीच का अंतर बेहद कम हो चुका है। प्राइमरी 23 जनवरी को होनी है।

हेली ने सितंबर से न्यू हैम्पशायर में गति पकड़ी है। उस दौरान जीओपी प्राथमिक वोटर्स में से निक्की हेली को 18 फीसदी अंक हासिल हुए थे जबकि ट्रंप को 46 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल हुआ था।

निक्की हेली को रुढ़िवादी मतदाताओं के लिए ट्रम्प के विकल्प के रूप में देखा जाता है। डोनाल्ड ट्रम्प को 50 फीसदी से कम समर्थन प्राप्त है, जो दर्शाता है कि पार्टी में उनके लिए गंभीर प्रतिस्पर्धा है।

निक्की हेली एकमात्र रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में उभरीं हैं, जो 2024 के अमेरिकी चुनावों में राष्ट्रपति जो बाइडेन को हराने में सक्षम हैं। निक्की हेली ने पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि ट्रंप नहीं, बल्कि वे पार्टी की 2024 की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने जा रही हैं।

इससे पहले 6 दिसंबर को चौथी रिपब्लिकन डिबेट के दौरान साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली ने एबीसी न्यूज को बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप अभी राष्ट्रपति बनने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+