सरकारी अधिकारी से पूछा गया, कहां हैं घोटाले के 10 करोड़? बेहोश होने की करने लगा नौटंकी, वीडियो देखें
नाइजर डेल्टा डेवलपमेंट कमीशन (एनडीडीसी) के कार्यकारी प्रबंध निदेशक प्रोफेसर केमेब्रादिकुमो पोंडेई पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप है और संसद सत्र में अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था
अबुजा, जुलाई 04: दुनिया में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की कोई कमी नहीं है और ये भ्रष्ट अधिकारी और नेता अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए लाख जतन करते रहते हैं। और एक ऐसा ही मामला आया है नाइजीरिया में, जहां एक बड़ा अधकारी अपनी काली कमाई को छिपाने के लिए बेहोश होने का नाटक करने लगा। हालांकि, उसकी नौटंकी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी और अब पूरी दुनिया में उस नौटंकीबाज अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है।

नाइजीरिया का नौटंकीबाज
नाइजीरियाई के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह संसद सत्र में 'लापता धन' के बारे में पूछे जाने के बाद बेहोश होने की एक्टिंग कर रहा होता है। अधिकारी की एक्टिंग इतनी शानदार थी, कि लोगों को पता ही नहीं चल पाया, कि वो नौटंकी कर रहा है और लोग उसे बेहोशी से निकालने के लिए तरीके आजमाने लगे। ये अधिकारी नाइजर डेल्टा डेवलपमेंट (एनडीडीसी) के कार्यवाहक मैनेजिंग डायरेक्टर थे और इनका नाम केमेब्रादिकुमो पोंडेई है।

बेहोश होने की नौटंकी
नाइजर डेल्टा डेवलपमेंट कमीशन (एनडीडीसी) के कार्यकारी प्रबंध निदेशक प्रोफेसर केमेब्रादिकुमो पोंडेई पर भारी भ्रष्टाचार का आरोप है और संसद सत्र में अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उससे 536 मिलियन नायर यानि करीब 10 करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ की जाने लगी। जिम्बाब्वे के ऑनलाइन पोर्टल, इहारारे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानवीय संगठन "सेव लाइव्स ऑफ नाइजर डेल्टा पीपल" से जुड़े एक समूह को भुगतान किया गया और इसी बाबत अधिकारी से पूछताछ की जा रही थी और इसी दौरान उसने अपनी नौटंकी शुरू कर दी।

संसद में पूछे जा रहे थे सवाल
वीडियो में सुना जा सकता है कि, संसद के स्पीकर ने पोंडेई से पूछा, कि "क्या आप जानते हैं कि 31 मई से आज तक आपने जो भी खर्च किया है...?" अचानक, अधिकारी के आसपास के लोगों को एहसास हुआ कि कुछ गलत हो गया है। पोंडेई बैठे थे, मेज पर हाथ जोड़कर आगे की ओर झुक गये, जैसे कि वे सोने वाले हों। वह यह आभास दे रहा था कि उनके साथ कुछ गड़बड़ हो रहा है। हालांकि, फिर उन्होंने अपना सिर झुकाया और आंखे खोलकर देखने लगे। फिर तमाम लोग दौड़कर अधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें देखने लगे, कि उन्हें क्या हो रहा है? अधिकारी के पीछे बैठे एक व्यक्ति छलांग लगाकर उनके पास उन्हें चेक करने पहुंचे, लेकिन पोंडेई ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उस व्यक्ति ने अधिकारी को खींच लिया, जो ऐसा लग रहा था कि बेहोश हो गया है, लेकिन उनकी आँखें खुली हुई थीं।

संसद में चलती रही नौटंकी
अधिकारी को अचानक बीमार होता देख, सदन के अन्य अधिकारी उनके पास पहुंच गये और पोंडेई को होश में लाने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने अधिकारी का मुंह खोलने का कोशिश करना शुरू कर दिया, ताकि उनका मिर्गी सही हो जाए और फिर अधिकारी को आभास होने लगा, कि उसकी नौटंकी अब सीरियस होती जा रही है, लिहाजा वो अब होश में आने की एक्टिंग करने लगा। अधिकारी ने अपना हाथ उठाया और इस तरह से एक्टिंग करने लगा, मानो उसे होश आ रही है। हालांकि, वो पूरी तरह से नौटंकी कर रहा था और उसकी नौटंकी का मकसद ये था, कि संसद की कार्यवाही किसी तरह से टल जाए।
A Nigerian official fake fainted after he was grilled about missing funds. pic.twitter.com/l8kFfmmM3O
— Africa In Focus (@AfricaInFocus_) July 2, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नाइजीरियाई अधिकारी की ये नौटंकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग एक से बढ़कर एक मीम्स बना रहे हैं। नाइजीरिया में पहले भी ठीक इसी तरह की एक्टिंग पोंडेई कर चुके हैं, जब साल 2020 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इसी तरह की एक अन्य घटना में, सांसदों द्वारा पूछताछ के दौरान पोंडेई अप्रत्याशित रूप से बेहोश हो गए थे। पोंडेई ने वेंगार्ड को दिए एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उनके पास एक रहस्यमय और अप्रत्याशित स्वास्थ्य चुनौती थी और लोगों को लगा कि वह नाटक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications