भूकंप के बाद न्यूजीलैंड पर सूनामी लहरों का कहर
भूकंप के तेज झटकों के बाद सूनामी ने न्यूजीलैंड के नार्थ-ईस्ट कोस्ट पर दस्तक दे दी है।
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में 7.8 की तीव्रता के भूकंप के झटकों के बाद अब सूनामी का खतरा मंडराने लगा है। न्यूजीलैंड के नार्थ-ईस्ट कोस्ट पर सूनामी की लहरें टकराई है। तेज रफ्तार से लहरें उत्तरी-पूर्वी कोस्ट से आगे की ओर बढ़ रही हैं।

न्यूजीलैंड में आपात प्रबंधन का प्रभार संभालने वाले राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने कहा कि सूनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं लोगों को तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन के इंतजाम तेज कर दिए गए हैं। हलांकि अभी इसकी वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबरें नहीं आ रही है।
इससे पहले पूरे न्यूजीलैंड में 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे 2 घंटे बादी ही सूनामी ने दस्तक दे दी।सरकार ने नागरिकों को भूकंप के बाद के झटकों को लेकर भी सावधान किया।












Click it and Unblock the Notifications