New York Plane Crash: ATC की वॉर्निंग को इग्नोर करना पड़ा भारी, Air Canada क्रेश में पायलट और को-पायलटकी मौत
New York Plane Crash: New York के LaGuardia Airport पर एयर कनाडा एक्सप्रेस के एक विमान की ग्राउंड पर मौजूद ट्रक से टक्कर हो गई। यह हादसा मॉन्ट्रियल से आने वाली Air Canada Express Flight AC8646 की लैंडिंग के दौरान हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑडियो में अधिकारियों को घबराकर "रुको, रुको, रुको! (Stop-Stop-Stop)" चिल्लाते सुना गया।
रनवे पर टकराया CRJ-900 विमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के एक ग्राउंड वाहन से CRJ-900 विमान की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 ने भी इस घटना की पुष्टि की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुष्टि की कि विमान की टक्कर एक एयरक्राफ्ट रेस्क्यू और फायरफाइटिंग वाहन से हुई थी, जो उस समय किसी अन्य इमरजेंसी पर प्रतिक्रिया दे रहा था।

रात 11:40 बजे हुआ हादसा
पोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, यह दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक रविवार रात करीब 11:40 बजे रनवे 4 पर हुई। यह फ्लाइट जैज़ एविएशन द्वारा ऑपरेट की जा रही थी, जो एयर कनाडा एक्सप्रेस के तहत उड़ान भर रही थी।
FAA ने जारी किया ग्राउंड स्टॉप
Federal Aviation Administration (FAA) ने हादसे के तुरंत बाद सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है। इसके अलावा, अब तक 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
ATC ऑडियो में दिखी घबराहट
लागार्डिया ATC टावर के वायरल ऑडियो में शुरुआत में अधिकारी सामान्य रूप से फ्लाइट्स को गाइड कर रहे थे। अचानक एक अधिकारी चिल्लाता है, "ट्रक 1, रुको... रुको, रुको, रुको!" जिससे साफ हो जाता है कि कोई बड़ा खतरा सामने था। लेकिन जब तक कोई कदम उठाया जाता। अनहोनी हो चुकी थी। इन चेतावनियों के बावजूद ग्राउंड वाहन विमान से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ATC ने अन्य फ्लाइट्स को डायवर्ट करने के आदेश दिए, ताकि और कोई हादसा न हो और स्थिति को कंट्रोल किया जा सके।
ATC कम्युनिकेशन में क्या पता चला?
ATC बातचीत के दौरान अधिकारी को कहते सुना गया, "फ्रंटियर 4195, वहीं रुक जाओ... ट्रक 1, रुको!" टक्कर के बाद एक अधिकारी ने पुष्टि की, "शॉट्स 646, आप वाहन से टकरा चुके हैं।" इसके तुरंत बाद रनवे 4 को बंद घोषित कर दिया गया।
विमान को हुआ भारी नुकसान
FAA के मुताबिक, हादसे के बाद सामने आए दृश्यों में विमान को गंभीर नुकसान हुआ था। आपातकालीन स्थिति के कारण फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए और ग्राउंड स्टॉप लंबा चलने की संभावना जताई गई। FAA के नोटिस के मुताबिक, एयरपोर्ट को 1800 GMT (भारतीय समय रात 11:30 बजे) तक बंद रखने की संभावना जताई गई थी। इससे पूरे हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।
विमान में थे 72 यात्री
जैज़ एविएशन (एयर कनाडा एक्सप्रेस) के अनुसार, विमान में कुल 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, सभी की स्थिति की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है। ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर FlightAware के मुताबिक, यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल के पियरे इलियट ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications