America: डोनाल्ड ट्रंप की इस 'नौटंकी' की वजह से न्यूयॉर्क शहर में लगाई गई इमरजेंसी
अमेरिका में न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने प्रवासियों की बढती तादाद के कारण उत्पन्न हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। यह आपातकाल 30 दिनों तक लागू रहेगी।
अमेरिका में न्यूयार्क शहर (New York City) के मेयर एरिक एडम्स ने प्रवासियों (migrants) की बढती संख्या के कारण उत्पन्न हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से अब तक दक्षिणी सीमा से 17,000 से हजार अधिक प्रवासी शहर में पहुंच चुके हैं। हाल के महीनों में टेक्सास, एरिजोना और फ्लोरिडा जैसे रिपब्लिकन राज्य प्रवासियों के लिए उदार नीतियां बनाने वाली पार्टी डेमोक्रेटिक के क्षेत्रों में भेज रहे हैं।

हर दिन प्रवासियों को लेकर शहर आ रही 5-6 बसें
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर के बाद से हर दिन औसतन पांच से छह बसें शहर में प्रवासियों को लेकर प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सिटी शेल्टर सिस्टम में हर पांच में से एक व्यक्ति इस समय शरण चाहने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वालों में से कई स्कूली बच्चों वाले परिवार हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल की बेहद जरूरत है। एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रवासी संकट पर कम से कम 1 अरब डॉलर लागत आने की संभावना है।

मुफ्त में न्यूयॉर्क का सफर करा रहे कुछ राज्य
एल-पास जो कि टेक्सास शहर का हिस्सा है प्रवासियों को न्यूयॉर्क और शिकागो तक प्रवासी भेजने के लिए मुफ्त सवारी उपलब्ध करा रहा है। एल-पास अब तक 9000 प्रवासियों को मुफ्त में ही न्यूयॉर्क और शिकागो पहुंचा चुका है। इससे इतर टेक्सास राज्य द्वारा लगभग 60 बसों में 3,100 प्रवासियों को भरकर न्यूयॉर्क भेजा जा चुका है। प्रवासियों के शहर में घुसने को लेकर मेयर एडम्स ने कहा कि शहरवासी बेहद गुस्से में हैं। वह खुद भी स्थिति को लेकर नाराज हैं। एडम्स ने कहा कि हजारों शरण चाहने वालों का की मदद करने को लेकर उनका दूसरे राज्यों से कभी कोई समझौता नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शहर की सामाजिक सेवाओं का "राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों द्वारा शोषण किया जा रहा है"।

प्रवासियों को डेमोक्रेट क्षेत्रों में क्यों भेजा जा रहा है?
इससे पहले एरिजोना, फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे रिपब्लिकन राज्यों ने डेमोक्रेटिक राज्यों में प्रवासियों को भेजे जाने की घोषणा की थी। इसके लिए इन राज्यों ने 'अभयारण्य' क्षेत्राधिकार होने का बहाना बनाया है जो आव्रजन कानूनों को लागू करने में विफल हैं। वहीं, सीमावर्ती राज्यों में रिपब्लिकन अधिकारियों का कहना है कि इस रणनीति का उद्देश्य माइग्रेंट के प्रभाव को कम करना है। हालांकि विश्लेषकों के मुताबिक यह उपाय राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए किया गया है ताकि दक्षिणी अमेरिकी सीमा पार करने वाले प्रवासियों की संख्या को कम किया जा सके, जो कि इस साल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

न्यूयॉर्क में 30 दिनों तक लागू रहेगा आपातकाल
एडम्स ने शरण चाहने वालों की निरंतर आमद को संभालने के लिए आपातकालीन संघीय और राज्य सहायता का भी आह्वान किया, जिसमें शरण चाहने वालों को काम करने की अनुमति देने वाला कानून, सीमा पर एक डीकंप्रेशन रणनीति, शरण चाहने वालों को अन्य शहरों में स्थानांतरित करने का एक समन्वित प्रयास, आपातकालीन वित्तीय राहत और आव्रजन सुधार शामिल हैं। फिलहाल आपातकाल की स्थिति 30 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी और कार्यकारी आदेश के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है।
Photo- PTI and Twitter












Click it and Unblock the Notifications