चार्ली हेब्दो के नये संस्करण की कीमत 10 लाख से उपर पहुंची
पेरिस। फ्रांस की मैगजीन चार्ली हेब्दो पर आतंकी हमले के बाद मैगजीन एक बार फिर से आतंक के खिलाफ करारा जवाब देते हुए अपने नये संस्करण के साथ बाजार में आ गयी है। लेकिन इस बार मैगजीन ने अपने आप को और मजबूती के साथ आतंक से लोहा लेने का मन बना लिया है।

आतंकी हमले के बाद मैगजीन ने एक बार फिर से मोहम्मद साहब का कार्टून अपने पहले पेज पर छापा है। इस मैगजीन के संस्करण को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया है। मैगजीन की लोकप्रियता से इसी बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अब 10 लाख रुपए तक में बिक रही है।
मैगजीन के पहले पेज पर मोहम्मद साहब की तस्वीर छापी गयी है जिसमें मोहम्मद साहब को रोते हुए दिखाया गया है। मैगजीन की मांग जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। ऑनलाइन यह मैगजीन 10 लाख 93 हजार रुपए तक में भी बिक रही है।
मैगजीन की कीमत आसमान में होने के बावजूद लोग इसे खरीद रहे हैं। वहीं पेरिस के कुछ मीडिया हाउस ज्यादा दाम में मैगजीन बेचने का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि चार्ली हेब्दो मैगजीन के कार्यालय में हुए हमले में 10 पत्रकारों सहित कुल 12 लोगों की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications