कीटनाशक से लैस मच्छरदानी बचा रही मलेरिया से

लंदन, 25 मार्च। हाल के दशकों में मलेरिया के खिलाफ दुनिया ने जो विशाल प्रगति की है, उसमें मच्छरदानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके कारण लाखों लोगों की जान बच पाई है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह प्रगति आंशिक रूप से रुक गई है, क्योंकि संक्रमण फैलाने वाले मच्छरों ने मौजूदा जालों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है.
2020 में मलेरिया से 6,27,000 लोग मारे गए, जिनमें मुख्य रूप से उप सहारा अफ्रीका के बच्चे थे.
अब लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (एलएसएचटीएम), नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च एंड किलिमंजारो क्रिश्चियन मेडिकल यूनिवर्सिटी, तंजानिया और कनाडा में ओटावा विश्वविद्यालय ने बताया है कि एक नया कीटनाशक 40 वर्षों में पहली बार वास्तविक दुनिया में परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है.
क्लोरफेनेपायर के साथ-साथ पाइरेथ्रॉइड से लैस जाल सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन ने मलेरिया के प्रसार को पहले वर्ष में 43 फीसदी और परीक्षण के दूसरे वर्ष में 37 फीसदी की तुलना में कम किया.
इस अध्ययन में 39,000 से अधिक परिवारों को शामिल किया गया और 6 महीने से 14 वर्ष की आयु के 4,500 से अधिक बच्चों का अध्ययन किया गया. इस मच्छरदानी को बीएसएएफ ने एलएसएचटीएम के साथ मिलकर जर्मनी में विकसित किया. मौजूदा मच्छरदानी की तुलना में नई मच्छरदानी मामूली रूप से अधिक महंगी हैं, लगभग 3 डॉलर प्रति जाल. लेकिन शोधकर्ताओं ने कहा कि मामलों को रोकने के लिहाज से यह ज्यादा नहीं है.
क्लोरफेनेपायर पाइरेथ्रॉइड से अलग तरीके से काम करता है, वह मलेरिया के मच्छरों के पंखों में ऐंठन पैदा करके उन्हें उड़ने में असमर्थ बनाता है, जिससे वह काट नहीं पाता है. रसायन को पहली बार 20 साल पहले मलेरिया के खिलाफ इस्तेमाल के लिए प्रस्तावित किया गया था और 1990 के दशक से कीट नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
दिसंबर 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि 2020 में दुनिया भर में मलेरिया के 24.1 करोड़ मामले सामने आए, जो 2019 में सामने आए 21.9 करोड़ मामलों से ज्यादा हैं. 2020 में इस बीमारी ने 6.27 लाख लोगों की जान ले ली. इनमें से 96 प्रतिशत मौतें अफ्रीका में हुईं. मरने वालों में करीब 80 प्रतिशत पांच साल से कम उम्र के बच्चे थे.
इस बीच अफ्रीका में हुए परीक्षणों के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसी साल दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी दी थी. इस वैक्सीन से दसियों हजार जानें सालाना बचाए जाने की उम्मीद की जा रही है. इसे ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन नाम की कंपनी ने बनाया है.
एए/सीके (रॉयटर्स)
Source: DW
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications