वेब सीरीज इंडस्ट्री से बुरी खबर, वैन पलटने से नेटफ्लिक्स के दो स्टार्स की मौत
नई दिल्ली: ये साल हॉलीवुड के लिए भी बहुत अच्छा नहीं जा रहा, जहां पिछले कुछ दिनों में कई बड़े स्टार्स की मौत हुई है। अब एक और बुरी खबर वेब सीरीज के दिवानों के लिए आई है। हाल ही में हुए एक भयानक हादसे में नेटफ्लिक्स के दो स्टार्स की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रेगिस्तान में पलटी कार
मेक्सिको की स्थानीय मीडिया के मुताबिक नेटफ्लिक्स में काम करने वाले लोगों का एक ग्रुप बाजा कैलिफोर्निया सुर के मुलेगे में यात्रा कर रहा था। तभी उनकी वैन रेगिस्तानी इलाके में पलट गई। जिसमें नेटफ्लिक्स के एक्टर रेमुंडो गार्डुनो क्रूज और जुआन फ्रांसिस्को का निधन हो गया। जुआन को पाको मुफोटे के नाम से भी जाना जाता है।

पास में ही टीम कर रही थी काम
इस भयानक हादसे में एक्टर्स के साथ यात्रा कर रहे 6 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक ये टीम दुर्घटना स्थल के पास स्थित सांता रोसालिया में काम कर रही थी। 16 जून को उनकी बैन हादसे का शिकार हुई, लेकिन मीडिया में ये खबर दो दिन बाद आई।

गाड़ी में थी दिक्कत?
एंटरटेनमेंट कंपनी टोमाटाजोस के मुताबिक जो गाड़ी उस ग्रुप को दी गई थी, उसके बारे में क्रू शिकायत कर रहा था। इस पर फिल्म निर्माता रिक जजुएटा ने कहा कि दो बड़े स्टार्स एक लापरवाही की वजह से हमसे दूर चले गए। वो चाहते हैं दोनों को इंसाफ मिले और इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच हो।

नेटफ्लिक्स ने कही ये बात
वहीं डेली स्टार से बात करते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा कि हमें इस बात का दुख हो रहा कि एक हादसे में हमारे दो स्टार्स की मौत हो गई। दो अन्य एक्टर और क्रू के चार सदस्य घायल हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

एक और उभरते सितारे का निधन
वहीं अमेरिका के लॉस एंजिलिस से एक और बुरी खबर सामने आई है, जहां डेटाइम एमी-नॉमिनेटेड एक्टर टायलर सैंडर्स का निधन हो गया। वो अभी 18 साल के ही थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक टायलर सैंडर्स का शव उनके घर पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications