Netanyahu के ‘मौत’ की अफवाह के पीछे बेटा? 6 उंगली वाले वीडियो से हड़कंप! इजराइली PM पर अब सरकार ने बताई सच्चाई
Netanyahu Death Rumour: मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली अफवाह तेजी से वायरल हो गई। दावा किया जाने लगा कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है। कुछ पोस्ट में कहा गया कि ईरान ने जवाबी हमले में उन्हें निशाना बनाया। लेकिन कुछ ही देर में यह मामला "फेक न्यूज" साबित हो गया।
इजराइल सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं और काम कर रहे हैं। दरअसल इस अफवाह को हवा देने में एक कथित AI वीडियो और नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू (Yair Netanyahu) की सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा ने बड़ी भूमिका निभाई।

कैसे शुरू हुई नेतन्याहू की मौत की अफवाह? (How Netanyahu Death Rumours Started)
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में दावा किया गया कि बेंजामिन नेतन्याहू की एक क्लिप में उनके हाथ में "छह उंगलियां" दिखाई दे रही हैं।
कुछ लोगों ने इसे AI से एडिट किया गया वीडियो बताते हुए दावा किया कि असली नेतन्याहू की मौत हो चुकी है और उनकी जगह नकली वीडियो जारी किया जा रहा है। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है।
हालांकि जांच में सामने आया कि वीडियो के एक स्क्रीनशॉट में कैमरा एंगल और इमेज डिस्टॉर्शन की वजह से ऐसा भ्रम पैदा हुआ था। असल वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां नहीं हैं।
इजराइल सरकार का जवाब: 'ये पूरी तरह फेक न्यूज है'
इन अफवाहों के फैलते ही इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। सरकार ने साफ कहा कि नेतन्याहू की मौत की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मीडिया से कहा कि ये दावे "फेक न्यूज" हैं और प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया गया कि नेतन्याहू इस समय इजराइल में मौजूद हैं और ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव को लेकर देश की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू के ट्विटर से क्यों बढ़ा शक? (Why Yair Netanyahu's X Activity Raised Questions)
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को और हवा तब मिली जब लोगों ने नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान देना शुरू किया।
कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यायर आम तौर पर X पर बेहद सक्रिय रहते हैं और रोज करीब 30 से 40 पोस्ट करते हैं। लेकिन अचानक उन्होंने कई दिनों तक कोई नया पोस्ट नहीं किया।
एक यूजर ने लिखा कि "यायर नेतन्याहू पिछले पांच दिनों से X पर कुछ भी पोस्ट नहीं कर रहे हैं। यह असामान्य है।" कई लोगों ने इसे "परिवार में किसी बड़ी घटना" से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

यायर नेतन्याहू का आखिरी पोस्ट कब था? (Yair Netanyahu Post)
जांच में पता चला कि यायर नेतन्याहू का आखिरी पोस्ट 9 मार्च 2026 को सुबह करीब 3:58 बजे किया गया था। उस पोस्ट में उन्होंने एक हिब्रू भाषा के ट्वीट पर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी थी।
यह ट्वीट उस समय इजराइल के अटॉर्नी जनरल द्वारा नेतन्याहू के खिलाफ कथित कार्रवाई और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत को लेकर था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई नया पोस्ट नहीं किया। यही सोशल मीडिया खामोशी लोगों की अटकलों का कारण बन गई।
नेतन्याहू की गैरमौजूदगी पर भी उठे सवाल
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट की बैठक दिखाई दे रही थी। कुछ लोगों ने दावा किया कि उस बैठक में नेतन्याहू मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी मौत की खबर सही हो सकती है। लेकिन बाद में तथ्य जांच में सामने आया कि वह एक नियमित रक्षा ब्रीफिंग थी, जिसमें हर बार प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौजूदगी जरूरी नहीं होती।
सच्चाई क्या है? (What Is The Truth)
इजराइल सरकार और कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे इस समय इजराइल में ही मौजूद हैं और ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं।
जहां तक उनके बेटे यायर नेतन्याहू की बात है, रिपोर्टों के मुताबिक वह अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी शहर में रहते हैं और संभव है कि मौजूदा युद्ध जैसे माहौल में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कम सक्रिय रहने का फैसला किया हो।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि युद्ध और संकट के समय सोशल मीडिया पर अफवाहें कितनी तेजी से फैलती हैं और किस तरह एक छोटा सा वीडियो भी वैश्विक स्तर पर भ्रम पैदा कर सकता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध ने अफवाहों को दिया हवा
दरअसल यह अफवाह ऐसे समय में फैली जब मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर संयुक्त सैन्य हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइलों से कई हमले किए।
इन हमलों का निशाना सिर्फ इजराइल ही नहीं बल्कि जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों के कुछ इलाके भी बने। तेहरान ने दावा किया कि ये हमले क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हैं। इसी युद्ध जैसे माहौल में नेतन्याहू की मौत की अफवाह ने सोशल मीडिया पर तेजी से जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications