Tomato Price: भारत में टमाटर की किल्लत दूर कर पाएगा नेपाल? पड़ोसी देश ने मांगी मोदी सरकार से ये खास रियायत

भारत ने टमाटर की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नेपाल से इसे आयात करना शुरू किया है। इस बीच नेपाल ने बाजार तक आसान पहुंच बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं मांगी हैं।

नेपाल ने कहा है कि भारत को बड़ी मात्रा में टमाटर निर्यात करना चाहता है, लेकिन उसे बाजार और जरूरी सुविधाओं की पहुंच की जरूरत है। बता दें कि बीते बीते कुछ दिनों से अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से पड़ोसी देश से भारत टमाटर पहुंचने लगे हैं।

Nepal seeks easier market access

नेपाल के कृषि मंत्रालय की प्रवक्ता शबनम शिवकोटी ने पीटीआई को बताया कि नेपाल भारत को लंबे समय तक टमाटर जैसी सब्जियां निर्यात करने का इच्छुक है, लेकिन इसके लिए भारत को अपने बाजार तक आसान पहुंच और अन्य सुविधाएं मुहैया करानी होंगी।

शिवकोटी ने कहा कि नेपाल ने एक सप्ताह पहले ही अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से भारत को टमाटर का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन अभी यह बड़ी मात्रा में नहीं है। उन्होंने कहा कि टमाटर के बड़े पैमाने पर निर्यात की व्यवस्था अभी की जानी बाकी है।

कालीमाटी फल और सब्जी बाजार विकास बोर्ड के उप निदेशक विनय श्रेष्ठ ने कहा, ''अगर हमें भारतीय बाजार तक आसान पहुंच दी जाती है, तो हम भारत को भारी मात्रा में टमाटर निर्यात कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि नेपाली टमाटरों के लिए भारत एक अच्छा बाजार है।

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया था कि भारत ने नेपाल से टमाटर का आयात शुरू किया है। दरअसल भारत में भारी बारिश की वजह से आपूर्ति में व्यवधान के बीच टमाटर की कीमतें सवा दौ सौ रुपए प्रति किलो के पार चली गई थीं।

आपको बता दें कि नेपाल में काठमांडू घाटी के तीन जिलों काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में टमाटर बहुतायत में उपजाए जाते हैं। हाल में ही वहां के स्थानीय किसानों ने सही कीमतें नहीं मिलने पर काठमांडू में कालीमाटी फल और सब्जी बाजार के पास हजारों किलो टमाटर सड़कों पर फेंक दिया था।

किसानों का कहना था कि उन्हें थोक बाजार में टमाटर का दाम 10 रुपये प्रति किलो भी नहीं मिल रहा है। हालांकि अब स्थिति बदल चुकी है क्योंकि स्थानीय व्यापारियों ने कई अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से भारत में टमाटर का निर्यात करना शुरू कर दिया है। टमाटर की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमतों में काफी तेजी आई है।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक महज एक महीने में टमाटर की बाजार कीमत चार गुना बढ़ गई है। प्रमुख टमाटर उत्पादक के अनुसार, जो टमाटर खुदरा बाजार में 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता था, वह 150 के पार चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+