सनातनी भाजपा एमपी ने क्या बात की नेपाली माओवादी नेता से
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक तरफ घोर सनातनी उत्तराखंड के भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी। दूसरी तरफ नेपाल के घोर माओवादी नेता प्रचण्ड। एक दूसरे के विपरित राजनैतिक विचारधारा के नेताओं में दोस्ती भारत के कामरेडों को भी अचम्भित करने वाली ही है। इसका प्रमुख कारण है। सरल, अपनत्व व जनसेवा के लिए हर पल समर्पित रहने वाले प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी भाजपा के वरिष्ठ नेता भगतसिंह कोश्यारी।
कोश्यारी से मिलना
इसके साथ प्रचण्ड का व्यक्तित्व भी अपने देश व अपने विचारधारा के लिए समर्पित है। उन्हें भी कोश्यारी का सरल व अपनत्व भरा व्यक्तित्व वामपंथ की लक्ष्मण रेखाओं को भी नजरअँदाज करके मित्रता के बंधन में बंध गये।
कोश्यारी जैसे सरल जनता की सेवा के लिए समर्पित नेतृत्व उत्तराखण्ड में ही नहीं अपितु देश में भी नितांत जरूरत है। भले ही मोदी की उम्र की लक्ष्मण रेखा के कारण अनुभवी व जनप्रिय नेता होने के बावजूद केन्द्र सरकार में उपेक्षित है।
कई मसलों पर बात
कोश्यारी के राजधानी स्थित आवास 14 लोधी एस्टेट में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व नेपाल के माओवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड के साथ लम्बी वार्ता चली। कोश्यारी जी ने कहा कि वे नेपाल यात्रा में प्रचंड जी से अक्सर मिला करता था।
नेपाल में संविधान के जल्दी से जल्दी बनने पर चर्चा की तथा आशा वक्त कि नेपाल के विविध वर्गों व विविध क्षेत्रों के हित में जल्दी सकारात्मक सर्वसम्मत संविधान बनेगा। प्रचंड ने भूकम्प आपदा में भारत के सहयोग कि प्रशंसा की।













Click it and Unblock the Notifications