नेपाल को चीन ने भेजा खाली सिलेंडर, अब प्रधानमंत्री कोली को भारत से मदद की उम्मीद

शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक चीन ने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप नेपाल को मदद के नाम पर भेजी है

काठमांडू, मई 17: भारत की तरह ही नेपाल भी कोरोना वायरस से बुरी तरह से परेशान है और नेपाल में भी ऑक्सीजन की समस्या से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। ऑक्सीजन नहीं मिलने से नेपाल में भी लोगों की मौत हो रही है और भारत की तरह ही नेपाल के लोग भी एक अदद ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तड़प रहे हैं। इस बीच चीन ने नेपाल को मदद के नाम पर 18 हजार खाली ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है।

चीन ने भेजी नेपाल को मदद

शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक चीन ने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप नेपाल को मदद के नाम पर भेजी है। रविवार को चीन से ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर नेपाल एयरलाइंस का एक विमान दोपहर करीब ढाई बजे काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरा है। इससे पहले नेपाल ने ऑक्सीजन सिलेंडर की पहले खेप 10 मई को नेपाल भेजी थी। वहीं, नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम के मुताबिक चीन से मिले ऑक्सीजन सिलेंडरों को जल्द ही राजधानी काठमांडू के अलग अलग अस्पतालों में भेजा जाएगा। वहीं देश के अलग अलह हिस्सों में भी खाली सिलेंडरों को भेजने की कोशिश की जाएगी।

नेपाल को भारत से उम्मीद

नेपाल को भारत से उम्मीद

फिर से नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद केपी शर्मा ओली को भारत से मेडिकल सहायता मिलने की उम्मीद है। नेपाली को चीन भले ही मदद दे रहा है लेकिन नेपाल को उम्मीद है कि उसे भारत इस संकट के वक्त में जरूर मदद करेगा। हालांकि, केपी शर्मा ओली का नजदीकी संबंध नेपाल से रहा है और पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ कई बार विवादित बयान भी दिए थे लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद है कि भारत से ऑक्सीजन सिलेंडरों के अलावा दूसरी मेडिकल फैसिलिटी भी नेपाल को हासिल होगी। नेपाल के पास लिक्विड ऑक्सीजन बिल्कुल नहीं है और ऐसे में अगर नेपाल की मदद भारत नहीं करता है तो नेपाल के लिए काफी मुश्किलें होंगी।

नेपाल में कोराना की स्थिति

नेपाल में कोराना की स्थिति

आपको बता दें कि नेपाल की भी स्थिति कोराना वायरस की वजह से काफी ज्यादा खराब हैष। नेपाल में हर दिन 8 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन 150 से 200 लोगों की मौत कोविड 19 की वजह से हो रही है। वहीं, नेपाल में कोविड 19 संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीन भी नहीं है। हालांकि, कुछ दिन पहले चीन ने नेपाल को 8 लाख वैक्सीन की खुराक डोनेशन के तौर पर दी थी वहीं, भारत ने भी नेपाल को 10 लाख वैक्सीन की खुराक भेजी है। वहीं, नेपाल ने सीरम इंस्टीट्यूट के साथ 20 लाख वैक्सीन की डोज के लिए भी डील किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+