नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दिया इस्तीफा, अब देउवा हो सकते हैं पीएम

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक समझौते के तहत बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। प्रचंड के इस्तीफे के बाद नेपाली कांग्रेस के मुखिया शेर बहादुर देउवा के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होने की ओर है।

पुष्प ने बुधवार को ही सिंहबहादुर स्थित अपने कार्यालय से देश को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्यक्रम और कार्यकाल के दौरान हुए कामों का जिक्र किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दिया इस्तीफा, अब देउवा हो सकते हैं पीएम

प्रचंड ने अपना इस्तीफा बिद्या देवी भंडारी को सौंपा। गौरतलब है कि नेपाल में गठबंधन की सरकार है। वहां नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी केंद्र) के बीच यह सहमति बनी थी कि 2018 तक संसदीय चुनाव होने तक दोनों दल बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करना है।

स्थानीय चुनावों में किया था करोड़ों ने मतदान

गौरतलब है कि प्रचंड के शासन काल में नेपाल के लाखों नागरिकों ने दो दशक में पहली बार हुए स्थानीय चुनावों में 14 मई को मतदान किया था। वहीं दो अन्य चुनाव देउवा के शासनकाल में होगा।

इससे पहले यह तय था कि प्रंचड अपने इस्तीफे की घोषणा संसद में करेंगे लेकिन सदन में तराई क्षेत्रों के जिलों के मसले के कारण बढ़े विवाद के चलते संसद को स्थगित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+