नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की तबीयत फिर हुई खराब, सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती

स्थिति में सुधार न होने के बाद उन्हें नेपाल से दिल्ली लाया गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया गया, जहां उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई थी।

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मंगलवार की सुबह काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वीआईपी सेक्शन में उनका इलाज चल रहा है।

काठमांडू पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 78 वर्षीय राष्ट्रपति पौडेल को सुबह 11 बजे बांसबाड़ी स्थित शाहिद गंगालाल नेशनल हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Ramchandra Paudel hospitalised

अखबार को राष्ट्रपति कार्यालय से मिले सूत्र के अनुसार उन्हें कार्डियक चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह उनके सीने में दर्द की शिकायत मिली थे। फिलहाल राष्ट्रपति के विभिन्न टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसका रिपोर्ट आना बाकी है।

हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय से फिलहाल उनके भर्ती होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। इससे पहले राष्ट्रपति पौडेल को पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद अप्रैल की शुरुआत में महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था।

स्थिति में सुधार न होने के बाद उन्हें नेपाल से दिल्ली लाया गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया गया, जहां उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई थी। बीमारी के सफल इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे नेपाल लौट गए थे। राम चंद्र पौडेल ने इसी साल 13 मार्च को नेपाल के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+