नेपाली प्रधानमंत्री देउबा ने आखिरी पड़ाव भी किया पार, संसद में जीता विश्वासमत, पीएम मोदी ने दी बधाई

काठमांडू, 18 जुलाई: नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उनके सामने प्रतिनिधि सभा में बहुमत साबित करने की चुनौती थी। जिसे रविवार को उन्होंने पार कर लिया। ऐसे में अब वो संवैधानिक रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। वहीं उनकी ताजपोशी भारत के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि उनके हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध पहले से हैं। जिस वजह से पीएम मोदी ने भी तुरंत उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

Sher Bahadur

नेपाली मीडिया के मुताबिक विश्वास प्रस्ताव के दौरान 249 सांसदों ने हिस्सा लिया था। इसमें से देउबा के पक्ष में 165 वोट पड़े, जबकि 83 ने उनके खिलाफ मतदान किया। शुरू में जेएसपी-एन के ठाकुर-महतो धड़े ने देउबा के खिलाफ वोट करने का फैसला लिया था, लेकिन आखिरी पल में उन्होंने अपना विचार बदल दिया। जिस वजह से पूरी बाजी पलट गई। अब आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री देउबा सरकार चला सकेंगे।

विश्वासमत जीतने की खबर जैसी ही आई वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देउबा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा। साथ ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में अपनी अनूठी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। साथ ही आपके नेतृत्व में दोनों देश मिलकर काम करेंगे। इससे भारत-नेपाल के संबंध और ज्यादा गहरे होंगे।

चार बार रहे नेपाल के प्रधानमंत्री
शेर बहादुर देउबा नेपाल के वरिष्ठ राजनेता हैं। वे अबतक नेपाल की प्रमुख विपक्षी नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष थे। देउबा इससे पहले चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाले देउबा भारत के करीबी भी हैं। नेपाल में राजशाही रहने के दौरान देउबा की राजनीति में दबदबे का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पार्टी ने उन्हें तब तीन बार प्रधानमंत्री बनवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+