नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने लिखी ये बात

Nepal PM twitter hacked: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने बॉयो भी बदल दिया है और एक ट्वीट भी पिन किया है।

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Twitter account hacked

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Twitter account hacked: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal गुरुवार (16 मार्च) तड़के हैक कर लिया गया। नेपाल के पीएम के ट्विटर अकाउंट में दहल के प्रोफाइल की जगह ''BLUR'' अकाउंट दिख रहा है। नेपाल पीएम के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद हैकर्स ने डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित ट्वीट किया।

हैकर्स ने बॉयो में लिखा है, ' ये प्रो ट्रेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन NFT मार्केटप्लेस है।' ट्विटर अकाउंट @PM_Nepal पर हैकर्स ने NFT के संबंध में एक ट्वीट को पिन किया है। जिसमें लिखा है, "The Summoning शुरू हो गया है। अपना BAKC/सीवरपास तैयार करें और इसमें उतर जाएं। https://thesummoning.party।" इस अकाउंट के 690.1K फॉलोअर्स हैं।

हालांकि अब 16 मार्च सुबह के 7 बजे तक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का अधिकारिक ट्विटर हैंडल सही हो गया है। उसपर पहले की तरह ही अब ''pmo nepal'' लिखा है। हालांकि हैकर्स वाला ट्वीट अभी भी दिख रहा है। अभी तक फिलहाल नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से हैकर्स को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+