नेपाल की ओली सरकार को गिराने के लिए भारत की साजिश!

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपनी सरकार से सीपीएन (माओवादी सेंटर) के समर्थन वापस लेने के पीछे भारत का हाथ बताया है। आपको बता दें कि इन दिनों नेपाल राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है और जल्द ही ओली सत्ता से बेदखल होने वाले हैं।

kp-sharma-oli-pm-nepal

ओली ने गुरुवार को काठमांडू में राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि माओवादियों के समर्थन वापसी के पीछे मुख्य रूप से भारत की भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने की प्रक्रिया स्वचालित प्रक्रिया नहीं, बल्कि रिमोट कंट्रोल से संचालित है।

ओली ने पिछले साल अक्टूबर में जब सत्ता संभाली थी, तब नेपाल और भारत के रिश्ते कमजोर हुए थे और मधेसी प्रदर्शनकारियों ने नेपाल-भारत सीमा पर पांच माह तक आर्थिक नाकेबंदी की थी। ओली तभी से नेपाल के आंतरिक राजनीतिक मामलों में भारत के 'अक्खड़ तौर तरीकों' की आलोचना करते रहे हैं।

नेपाल के माओवादियों ने सरकार से मंगलवार को समर्थन वापस ले लिया और ओली के इस्तीफा देने से इनकार के बाद नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी) की ओर से अविश्वास प्रस्ताव दर्ज कराया गया है।

ओली ने कहा कि माओवादियों ने जब उनकी सरकार से समर्थन वापस लिया उसके बाद पांच सितारा होटल में भोज आयोजित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+