नेपाल के पीएम ने रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल को हटाया, कैसे इसमें भारत के लिए छुपा है खास संदेश!

नेपाल के पीएम ने रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल को हटाया, भारत के लिए छुपा है दोस्ती का संदेश!

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपनी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है। शर्मा ने ईश्वर पोखरेल से रक्षा मंत्रालय वापस ले लिया है। केपी शर्मा के कैबिनेट में बदलाव को भारत के लिए खास माना जा रहा है। दरअसल पोखरेल को भारत का कड़ा आलोचक माना जाता है। उनको रक्षामंत्री के पद से हटाने को केपी शर्मा का भारत के साथ रिश्तों पर जमी बर्फ को हटाने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है।

 भारत को है संदेश देने की कोशिश

भारत को है संदेश देने की कोशिश

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल से रक्षा मंत्रालय का कार्यभार वापस लेने के कदम को जानकार पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश के तहत देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली ने रक्षा मंत्रालय अपने पास रखा है। वहीं उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल को प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया है।

भारत के सेना प्रमुख जा रहे हैं नेपाल

भारत के सेना प्रमुख जा रहे हैं नेपाल

तीन नवंबर को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को नेपाल के दौरे पर जाना है। पोखरेल का रुख नरवणे की यात्रा को लेकर भी बहुत अच्छा नहीं था। ऐसे में नरवणे की यात्रा से पहले उन्हें रक्षामंत्री के पद से अलग किया जाना भारत के लिए संकेत है। एमएम नरवणे को इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान नेपाल सरकार जनरल नरवणे को 'जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी' की मानद रैंक देकर सम्मानित करेगी।

नेपाल भारत रिश्तों में कुछ समय से खटास

नेपाल भारत रिश्तों में कुछ समय से खटास

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखने के अलावा कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को भी स्थान दिया गया है। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच कुछ वक्त से संबंध ठीक नहीं हैं। नेपाल ने कुछ समय हाल ही में एक नक्शा पास किया था, जिसमें उसने उत्तराखंड के कुछ स्थानों को अपने देश का हिस्सा बता दिया। जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है। इसके बाद कई बार सीमा पर नेपाल के सैनिकों की ओर से हरकत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+