नेपाल: नदी में गिरी जीप, 10 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन तेज
नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में एक जीप नदी में गिर गई, जिसमें 10 लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के हुमला जिले में मंगलवार दोपहर एक जीप के पहाड़ी मार्ग से फिसलकर नदी में गिर गई, जिसके बाद से उसमें सवार 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक खार्पूनाथ ग्रामीण नगरपालिका में करीब 1 बजे जीप सड़क से फिसलकर करनाली नदी में गिर गई। हादसे के वक्त जीप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जीप में सवार 10 लोग अब तक लापता है।
हादसे के बाद से नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बस की टीम लोगों की तलाश और बचाव कार्य में जुट गई है। बचाव कार्य में जुटे अधिकारी के मुताबिक अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि लापता लोग जिंदा हैं या मर गए। लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications