नेपाल के जिस होटल में रुके थे सचिन-सीमा, अब उसके मालिक का बड़ा खुलासा, बताया किस तरह आए थे दोनों
Seema Haider Case: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं सीमा हैदर को लेकर पूरे देश में चर्चा का माहौल है। सीमा हैदर और सचिन मीणा को पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया था, जिसके बाद वो भारत आ गईं। अब सीमा और सचिन को लेकर नेपाल के एक होटल मालिक ने बड़ा खुलासा किया है।
सीमा हैदर इस वक्त यूपी के ग्रेटर नोएडा में रह रही है। पाकिस्तानी जासूस होने के शक को लेकर उससे सुरक्षा एजेंसियां सीमा से लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच यूपी स्पेशल एडीजी प्रशांत कुमार ने संकेत दिए की सीमा हैदर की पाकिस्तान वापसी होगी। अब नेपाल में जिस होटल में सीमा और सचिन ठहरे थे। उस होटल मालिक का बयान सामने आया है।

नेपाल के एक होटल मालिक गणेश का दावा है कि यूपी का रहने वाला सचिन मीणा और पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर उनके होटल में रुके थे।
होटल मालिक गणेश का खुलासा
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में होटल मालिक गणेश ने बताया कि वे मार्च में यहां आए थे और 7-8 दिन यहां रहने के बाद चले गए। ज्यादातर समय वे अपने कमरे के अंदर रहते थे, शाम को बाहर जाते थे और जल्दी लौट आते थे, क्योंकि हमारा होटल रात 9.30-10 बजे तक बंद हो जाता है।
बच्चे नहीं थे साथ, बताया था दूसरा नाम
गणेश ने आगे कहा कि सचिन पहले यहां आए और होटल बुक किया। उन्होंने हमें बताया कि उनकी पत्नी अगले दिन उनके साथ आएंगी। सीमा अगले दिन आईं। जाने के समय सीमा पहले चली गईं और सचिन अगले दिन चले गए। सिर्फ दोनों आए थे, उनके साथ बच्चे नहीं थे। उन्होंने अपना नाम शिवांश दर्ज कराया था। उन्होंने भारतीय मुद्रा नोटों में नकद भुगतान किया था।
बिना नाम वाला पासपोर्ट मिला
इधर, बुधवार को उत्तर प्रदेश DGP कार्यालय की तरफ से सीमा हैदर केस में एक नोट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट और एक बिना नाम वाला पासपोर्ट बरामद हुआ है, जांच की जा रही है। सीमा हैदर द्वारा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications