नेपाल: भूकंप के बाद भूख से हुई दो मौतें, पानी की भी किल्लत
काठमांडू। भूकंप की वजह से पूरा नेपाल इस समय तहस-नहस हो गया है, हालांकि वहां राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं लेकिन फिर भी घायलों और मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है लाख प्रयास करने के बाद भी वहां अव्यवस्था भी हो रही है जिसके चलते खबर आ रही है कि भूकंप प्रभावित घचौक में सविना गोरखा और उनकी पत्नी की मौत भूख से हो गई।

यही नहीं लोगों और पीड़ितों को ना तो खाना मिल पा रहा है और ना ही पानी और तो और जो चीजें भूकंप प्रभावित इलाकों में मिल रही है वो काफी महंगी है, बीस रूपये का पानी सौ रूपये में मिल रहा है।
भूकंप की वजह से रास्ते भी प्रभावित है जिसके कारण यातायात में भी भारी दिक्कत हो रही है। मालूम हो कि नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 4,347 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप में करीब एक दर्जन नगर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिनमें राजधानी काठमांडू और सिंधुपालचौक में सर्वाधिक जनहानि हुई है।काठमांडू में अब तक 1,039 जबकि सिंधुपालचौक में 1,176 लोगों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में और भी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि बुरी तरह प्रभावित अनेक इलाकों में अभी भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications