करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पाक पहुंचे सिद्धू, बोले- क्रिकेट और कलाकारों को रोकना ठीक नहीं

करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पाक पहुंचे सिद्धू

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu बिना VISA Kartarpur Corridor के लिए Pakistan हुए रवाना । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में शिरकत के लिए पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंच गए हैं। सिद्धू मंगलवार दोपहर अटारी-वाघा बॉर्डर से लाहौर पहुंचे। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को करतारपुर गलियारे की बुनियाद रखेंगे। इस समारोह के लिए पाक सरकार की ओर से सिद्धू को न्योता मिला था। सिद्धू के अलावा केंद्र सरकार के दो मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होने पाक जाएंगे।

    Navjot Singh Sidhu Pakistan to attend Kartarpur Corridor ground breaking ceremony

    पाक पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने दोनों देशों के बीच अमन और भाईचारे की वकालत की। सिद्धू ने कहा कि करतारपुर गलियारे में उन्हें असीम उम्मीदें दिखती हैं, ये गलियारा दोनों देशों के बीच अमन के लिए पुल का काम करेगा। सिद्धू ने यहां कहा कि दोनों देशों के जो कलकार हैं, उनको एक-दूसरे देश में आने-जाने से रोकना गलत है, कलकारों पर बैन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाना चाहिए, ये चीजें जोड़ने वाली हैं।

    इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाक लेना प्रमुख कमर बाजवा के साथ गले मिलने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि मुश्किल से एक सेंकेंड के लिए गले मिलकर उन्होंने कोई राफेल डील नहीं की। दो पंजाबी जब मिलते हैं तो गले मिलना पंजाब के लोगों के लिए बहुत स्वभाविक है।

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भी पाक सरकार से न्योता मिला था। हालांकि ये दोनों नेता पाक नहीं जा रहे हैं। सुषमा स्वराज की जगह केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और एचएस पुरी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

    Navjot Singh Sidhu Pakistan to attend Kartarpur Corridor ground breaking ceremony

    भारत में 26 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखी है।। यह कॉरिडोर गुरदासपुर जिले के मान गांव से पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी। पाकिस्तान में बुधवार को इस गलियारे की आधारशिला रखी जाएगी।

    पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जरनल कमर जावेद बाजवा ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद दोनों देशों की सरकारों ने इस पर कदम बढ़ाए। इस गलियारे से करतारपुर साहिब जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+