पाकिस्तान के नेशनल असेंबली स्पीकर को हुआ कोरोना, बच्चे भी निकले पॉजिटिव
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है। दुनिया में अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है। वहीं अब पाकिस्तान के नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। डॉक्टरों की विशेष टीम उनके इलाज में लगी हुई है। साथ ही उनके घर और ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है।

स्पीकर असद कैसर ने खुद ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार संबंधी शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने कोविड-19 टेस्ट करवाने की सलाह दी। अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विशेष डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। उन्होंने पहले से ही खुद को क्वारंटाइन कर रखा था। वहीं उनके बेटे और बेटी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पाकिस्तान स्वास्थ्य महकमा स्पीकर के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन कर रहा है। तीन दिन पहले पाकिस्तानी के सिंध प्रांत के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
पाकिस्तान में 17 हजार मामले
पूरी दुनिया में 33 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें से 2.34 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है। जिसमें से 391 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4315 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications