'एलियंस पृथ्वी पर नहीं आएंगे, क्योंकि वो अपने घरों में...', स्पेस में 300 घंटे रहने वाले एस्ट्रोनॉट बोले
अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले कुछ सालों से एलियंस या फिर उनके यान (UFO) को देखे जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ वैज्ञानिक इसे मिथ बताते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि एलियंस ने पृथ्वी की खोज कर ली है, जिस वजह से वो यहां आते रहते हैं। अब इस मुद्दे पर नासा के अंतरिक्ष यात्री ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

'अपने घरों में एलियन खुश'
57 वर्षीय स्टेन लव ने हाल ही में एलियन इंटेलिजेंस पर अपना विचार रखा। उनका मानना है कि एलियंस अभी तक इंसानों की खोज नहीं कर पाए हैं। वो पृथ्वी पर भी कभी नहीं आए, क्योंकि वो अपने घरों में काफी ज्यादा खुश हैं। स्टेन 1998 से नासा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने स्पेस में 300 घंटे से ज्यादा वक्त बिताया है।

'किसी से मिलना नहीं चाहते'
2008 में स्पेस शटल अटलांटिस पर अपनी पहली स्पेसफ्लाइट पर गए लव का कहना है कि आप बुद्धिमान जीवन की कल्पना कर सकते हैं जो तकनीक की परवाह नहीं करते और घर पर रहने के लिए पूरी तरह से खुश है। उनको ऐसा महसूस नहीं होता कि वो स्टारशिप बनाकर कहीं यात्रा करें। उनका मानना है कि एलियंस हो सकते हैं, लेकिन वो 'हैलो' कहने के मूड में नहीं रहते यानी वो किसी से मिलना नहीं चाहते।

'मछलियों को ही हम नहीं समझ पाए'
उन्होंने आगे कहा कि आप बुद्धिमान जीवन की कल्पना कर सकते हैं, हालांकि हम कोरल रीफ की तरह उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। जिस तरह मछलियां और सैकड़ों जीव अपनी भाषा में बात कर लेते हैं और हम समझ नहीं पाते, उसी तरह से एलियंस भी होंगे। आप पृथ्वी के सबसे बुद्धिमान जीव डॉल्फिन को ले लीजिए। हम उनसे बात नहीं कर सकते हैं, एलियंस की तो बात भी दूर है।

एलियंस क्यों नहीं जाते दूसरे ग्रह?
उन्होंने अंत में कहा कि एलियंस हमसे ज्यादा होशियार हो सकते हैं, यही वजह है कि उन्होंने यात्रा करने के लिए समय नहीं निकाला। एक सभ्यता जो उस तरह की ऊर्जा में महारत हासिल कर सकती है, उसका शायद हमसे कोई लेना-देना नहीं है। हम वैज्ञानिक रूप से दिलचस्प होंगे जिसकी मैं कल्पना करता हूं। ये बहुत ज्यादा चर्चा का विषय है।

अमेरिका में दिखने वाले UFO की सच्चाई क्या?
पिछले काफी वक्त से अमेरिका के आसमान में अजीबो-गरीब चीजें दिखती थीं। जिस पर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी। उसमें बताया गया कि वो एलियंस के यान नहीं बल्कि चीन के जासूसी ड्रोन थे, जो उसके सैन्य ठिकानों की निगरानी करने आते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications