ओबामा से 5वीं बार मिले नरेंद्र मोदी, जानिए क्या हुई चर्चा

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से पांचवीं मुलाकात सोमवार को की। यह मुलाकात बेहद सकारात्मक रही और दोनों के बीच हुई वार्ता ने भविष्य में भारत के लिये कई द्वार खोलने का काम किया है। सबसे बड़ी बात यह कि ओबामा ने बार-बार कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्यता दी जानी चाहिये।

पढ़ें- गूगल के सीईओ का ब्लॉग पोस्ट- जानिए क्या करेंगे वो भारत के रेलवे स्टेशनों पर

Modi Obama

यह मुलाकात करीब एक घंटे की थी। ओबामा और मोदी के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली।

अब पढ़ें ओबामा-मोदी की मुलाकात के मुख्य अंश-

  • इस मुलाकात में भारत ने साफ किया कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान का आपसी मुद्दा है।
  • आईएनडीसी की घोषणा 2 अक्टूबर को होगी, देखना यह होगा कि क्लाइमेट चेंज पर भारत इसमें क्या भूमिका अदा करता है।
  • भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • अगर आतंकवाद से लड़ना है तो सभी देशों को एक जुट होना ही होगा।
Obama Modi
  • ओबामा ने इस बात पर सहमति जताई कि विकासशील देशों को सही तकनीकी की जरूरत है।
  • प्रधानमंत्री ने ऊर्जा के स्थाई स्रोतों पर चर्चा की और कहा कि पर्यावरण एक बड़ा मुद्दा है, इसे गंभीरता से सभी देश लें।
  • मानवता के लिये किये जाने वाले हर कार्य में अमेरिका और भारत एक साथ हैं।
  • भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता का समर्थन करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने ओबामा को धन्यवाद दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+