फर्ग्युसन के प्रोटेस्टर्स से पिछड़े नरेंद्र मोदी, टाइम मैगजीन के पोल में अब नंबर दो
न्यूयॉर्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अमेरिकी की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द इयर टाइटल की दौड़ में शनिवार तक सबसे आगे चल रहे थे, उन्हें फर्ग्युसन के प्रदर्शनकारियों ने मात दे दी है।
टाइम के रीडर्स ने मोदी की जगह अब फर्ग्युसन में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों को तरजीह दी है। मोदी के पास फिलहाल 9.8 प्रति शत वोट्स हैं जबकि फर्ग्युसन के प्रदर्शनकारी 10.8 प्रतिशत वोटों के साथ नंबर वन पर हैं। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इस दौड़ में 11वें स्थान पर हैं और सिर्फ 2.4 प्रतिशत रीडर्स की पसंद हैं।
'पर्सन ऑफ द ईयर' के इस वार्षिक खिताब के लिए पत्रिका के पाठकों का वोट देने का सिलसिला जारी है और यह छह दिसंबर को समाप्त होगा। विजेता के नाम की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। टाइम के संपादक 'पर्सन आफ द ईयर' का चयन करेंगे, जिसे 10 दिसंबर को घोषित किए जाने का कार्यक्रम है।
अगस्त में अमेरिका के फर्ग्युसन में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक अश्वेत नागरिक को गोली मार दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। पिछले दिनों कोर्ट ने इस पुलिस ऑफिसर को पूरी तरह से दोषमुक्त करार दे रिहा कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद से ही फर्ग्युसन में लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है।













Click it and Unblock the Notifications