जानिए कैसे आपके वोट से मोदी बन सकते हैं पर्सन ऑफ द इयर
वाशिंगटन। अमेरिका के साथ ही साथ दुनिया की अग्रणी और सबसे पुरानी मैगजीन में से एक टाइम मैगजीन का हर वर्ष होने वाला टाइम मैगजीन पर्सन ऑफ इ इयर कांटेस्ट एक बार फिर से आ गया है। इस वर्ष के कांटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। अगर आपको भी मोदी के लिए वोट करना है तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें।

कैसे बनाएं मोदी को पर्सन ऑफ द इयर
- टाइम मैगजीन के फेसबुक पर बने पेज पर जाएं।
- किसी भी पोस्ट पर #TIMEPOY के साथ अपने ऑप्शन के साथ कमेंट कर दें।
- ट्वीट को #TIMEPOY के साथ अपने ट्विटर हैंडल से ऑप्शन के साथ ट्वीट करें।
- टाइम मैगजीन की साइट TIME.com पर बने पर्सन ऑफ द इयर के वोटिंग हब में जाकर भी अपना वोट डाल सकते हैं।
- पर्सन ऑफ द इयर के लिए रीडर्स च्वाइस पोल 6 दिसंबर रात 11:59 मिनट तक चलेगा।
- विजेता का ऐलान आठ दिसंबर को किया जाएगा।
- टाइम मैगजीन की एडीटर नैंसी गिब्स इस इस बारे में 10 दिसंबर को सार्वजनिक तौर पर ऐलान करेंगी।
विवादित नेता से विकासशील नेता मोदी
टाइम मैगजीन ने मोदी के लिए लिखा है कि मोदी जो कभी भारत के एक विवादित नेता थे, लोकसभा चुनावों में विशाल जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्त हुए हैं।
टाइम के मुताबिक लोगों ने उन्हें देश को फिर से विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए ही वोट किया है। फिलहाल मोदी 10 .1% वोटों से आगे चल रहे हैं और पुतिन को 7% वोट् स के साथ मोदी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
कौन-कौन लोग लिस्ट में
मोदी के बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन, अमेरिका के फॉरेन सेक्रेटरी जॉन केरी, नोबेल प्राइज विनर मलाला युसूफजई, इबोला बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्सों से लेकर किम कारदाशिंया तक का नाम है।
टाइम मैगजीन की ओर से इससे पहले महात्मा गांधी, एडोल्फ हिटलर, एलिजाबेथ द्वितीय, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, कंप्यूटर, व्हिसलब्लोअर, अमेरिकी सैनिक और विरोधियों तक का इस टाइटल से नवाजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications