बार्डर पर चल रही दिक्कतों के बीच आज होगी नमो-नवाज की मुलाकात
नई दिल्ली। आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की सुबह 9.45 बजे मुलाकात होनी है, दोनों देशों के दिग्गजों की ये मुलाकात रूस के शहर उफा में होगी, मुलाकात के दौरान भारत-पाक द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।
दोनों देश के पीएम के बीच यह मुलाकात तब हो रही है जब हमारे देश की सरहद पर दिक्कत चल रही है। गुरूवार को भी पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन किया गया है जिसमें हमारे देश का एक जवान शहीद हो गया है। बार्डर की दिक्कत के साथ ही पीएम मोदी शरीफ से अपनी मुलाकात में मुंबई हमले के मास्टर माइंड जकीउर्रहमान लखवी की रिहाई का मसला उठाएंगे जिसके बारे में पाकिस्तान को चीन से समर्थन मिलने के बाद उसके हौसले बुंलद हैं।
आपको बता दें कि नवाज शरीफ गुरुवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से रूस के उफा के लिए रवाना हुए, वह भी पीएम मोदी की तरह 15वें एससीओ सम्मेलन और सांतवें ब्रिक्स सम्मेलन का हिस्सा बने हैं। वैसे मोदी-नवाज की यह 13 महीने के बाद दोबारा से मुलाकात है।













Click it and Unblock the Notifications