Modi In London: बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई और बुजुर्गों को दवाई: पीएम मोदी
लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए आज लंदन पहुंचे हैं, इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से लंदन स्थित आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों प्रीमियर व्यापक स्तर पर आपसी सहयोग, क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म और वीजा मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, थेरेसा मे से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने विजय माल्या और ललित मोदी के प्रत्यर्पण का भी मुद्दा उठाया है। इस मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने कहा, 'आज की मुलाकात दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। बता दें कि पीएम मोदी कॉमनवेल्थ देशों के अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जिन्हें कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) से पहले क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की पेशकश की गई है। पीएम मोदी को की गई इस पेशकश को अधिकारी एक 'असाधारण स्वागत' के तौर पर देख रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications