पृथ्वी के करीब नजर आई रहस्यमयी वस्तु इसलिए नासा ने कहा...
नई दिल्ली। नासा की ओर से कहा गया है कि वक्त आ गया है कि अब अंतरिक्ष के कूड़े को साफ किया जाये वरना आने वाले दिनों में यह पृथ्वी के लिए खतरा साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि पृथ्वी के वायुमंडल में 13 नवंबर को एक रहस्यमयी अंतरिक्ष वस्तु नजर आयी है जिसके बाद नासा के प्रशासक चाल्र्स बोल्डन ने अंतरिक्ष में बढ़ रहे मलबे पर चिंता व्यक्त की है और इसे हटाने पर जोर दिया है। नासा ने अंतरिक्ष में लगभग 5,00,000 टुकड़ों का अनुमान लगाया है और इसमें 10 करोड़ से अधिक छोटे-छोटे टुकड़े हो सकते हैं।
क्या होता है अंतरिक्ष का कूड़ा
अंतरिक्ष में पुराने सैटेलाईटों के धमाकों से छोटे-छोटे टुकड़े फैल जाते हैं जो कि कूड़े के रूप में जाने जाते हैं, यह मलबे होते हैं रॉकेटों के बचे खुचे पुर्ज़ों से, रॉकेट को पृथ्वी से भेजने के लिए इस्तेमाल किये गये ईंधन या बैट्री के हिस्सों से और पानी के ऐसे कणों से, जो अंतरिक्ष की भारी ठंड में बर्फ में बदल जाते हैं जो मनुष्यों के लिए घातक होते हैं।
कभी-कभी यह टुकड़े इतने छोटे होते हैं कि टेलीस्कोप से दिखाई भी नहीं देते, फिलहाल अब वक्त गया है कि स्पेस के इन कूड़ों को साफ किया जाये क्योंकि 13 नवंबर को श्रीलंका तट से 100 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में एक अजीब सी वस्तु डब्ड डब्ल्यूटी1190एफ नजर आई थी, जो आने वाले दिनों में अर्थ के लिए खतरा साबित हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications