चीन के बाद म्यांमार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसलिए अहम है दौरा
श्यामन। चीन में 9वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार की राजधानी नैप्यीडॉ पहुंच गए।पीएम मोदी म्यांमार की 3 दिवसीय यात्रा पर गए हैं। उनकी यात्रा 7 सितंबर तक चलेगी। यहां मोदी राष्ट्रपति यू हटिन क्याव, आंग सान सू की समेत कई नेताओं मुलाकात करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है। गौरतलब है कि हाल में भारत और म्यांमार की सीमा पर भारतीय सेना ने कार्रवाई ने नागा आतंकी संगठन एनएससीएन (के) आतंकवादी कैंप को नष्ट किया था।

बता दें म्यांमार भारत और चीन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में चीन भी यहां अपनी रणनीतिक सीमा का दायरा बढ़ाने में लगा है। म्यांमार में चीन की OROB परियोजना का पड़ाव है, जबकि भारत इसका हिस्सा नहीं है, ऐसे में दोनों देश चाहेंगे कि उन्हें म्यांमार का साथ मिले।
म्यांमार में फिलहाल रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा भी गर्म है। इस पूरे मसले पर संयुक्त राष्ट्र समेत भारत भी अपनी नजर बनाए हुए है। इसमें अब तक 400 लोग मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications