म्यांमार मिलिट्री के खतरनाक कदम, UN ने चेतावनी दी तो फेसबुक ने सेना का पेज किया डिलीट, मशहूर एक्टर भी गिरफ्तार

म्यांमार सैन्य तानाशाहों को UN ने प्रदर्शनकारियों पर 'खतरनाक ताकत' का इस्तेमाल करने पर चेतावनी दी है वहीं म्यांमार में मिलिट्री ने मशहूर एक्टर Lu Min को गिरफ्तार कर लिया है।

Myanmar Military Coup Protest: नेपीतॉ: म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है और म्यांमार की सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सैन्य तानाशाह जनरल कमांडर इन चीफ मिन ऑग ह्लाइंग के आदेश पर सेना और ज्यादा सख्ती बरत रही है। अभी तक म्यांमार में सेना के दमनचक्र में तीन प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं, जिसके खिलाफ दुनियाभर से आवाजें उठ रही हैं। अब यूनाइटेड नेशंस ने भी म्यांमार के सैन्य शासकों को प्रदर्शनकारियों पर खतरनाक हथियार का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायद दी है।

MYANMAR

UN की सख्त चेतावनी

म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ उठने वाली आवाजों को सैन्य तानाशाह जनरल कमांडर इन चीफ मिन ऑग ह्लाइंग घोंट देना चाहता है। लिहाजा उसने सेना को शांत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ताकत इस्तेमाल करने की छूट दे रखी है। सेना की पोल ना खुले लिहाजा दिन के वक्त प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को रात के वक्त गिरफ्तार किया जाता है। प्रदर्शनकारियों को कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं और उनके ऊपर घातक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके खिलाफ यूनाइटेड नेशंस ने म्यांमार सैन्य तानाशाह जनरल कमांडर इन चीफ मिन ऑग ह्लाइंग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ घातक हथियार का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने म्यांमार में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत और कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की घटना की सख्त निंदा की है। UN महासचिव ने ट्वीट कर कहा है कि 'मैं म्यांमार में सेना द्वारा की जा रही हिंसा की निंदा करता हूं। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक ताकत का इस्तेमाल करना, उन्हें धमकी देना और उनका उत्पीड़न करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हर किसी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। मैं हर पार्टी से चुनावी नतीजों को मानते हुए लोकतांत्रिक प्रकिया की तरफ वापस लौटने का अपील करता हूं'

myanmar

प्रदर्शन के दौरान अभिनेता गिरफ्तार

म्यांमार में सेना के हिंसक रवैये के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल मशहूर अभिनेता लू मिन (Lu Min) को गिरफ्तार कर लिया है। मशहूर अभिनेता लू मिन म्यांमार आंदोलन में मारे गये दो प्रदर्शनकारियों को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे थे। अभिनेता लू मिन उन 6 सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जिनके खिलाफ म्यांमार मिलिट्री ने देशद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्हें वांटेड घोषित किया था। एक्टर लू मिन की गिरफ्तारी की पुष्टि उनकी पत्नी ने की है। उनकी पत्नी खिन साबई ने फेसबुक पर अभिनेता की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि म्यांमार पुलिस उनके घर आकर अभिनेता लू मिन को गिरफ्तार कर ले गई है। उनकी पत्नी ने कहा है कि उनके घर में पुलिस के जवान जबरदस्ती घुसे थे और गिरफ्तारी के दौरान उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और उन्हें कहा रखा जाएगा ये भी नहीं बताया गया है।

मिलिट्री का फेसबुक पेज डिलिट

वहीं, म्यांमार में मिलिट्री शासन का विरोध करते हुए फेसबुक ने मिलिट्री का फेसबुक पेज डिलिट करने का फैसला लिया है। फेसबुक ने म्यांमार सेना का ऑफिसियल फेसबुक पेज हटा दिया है। फेसबुक ने अपने बयान में कहा है कि सेना द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसा के खिलाफ फेसबुक ने सेना का पेज हटाने का फैसला किया है। वहीं, म्यांमार मिलिट्री ने कहा है कि सेना द्वारा संवैधानिक दायरे में रहते हुए देश में आपातकाल और सेना शासन लगाया गया। म्यांमार मिलिट्री गुंटा ने प्रदर्शनकारियों पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं, एसिस्टेंस ऑफ एसोशिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर के मुताबिक अब तक 569 लोगों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+