म्यांमार: भ्रष्टाचार के मामले में आंग सान सू ची दोषी करार, 5 साल की सजा
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: म्यांमार के हालात पिछले एक साल से चिंताजनक बने हुए हैं, जहां पर सैन्य शासन चल रहा। अब वहां की एक अदालत ने पद से हटाई गईं नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया है। साथ ही उन्हें पांच साल की सजा सुनाई। सू ची पर आरोप था कि उन्होंने एक मामले में 6 लाख डॉलर और सोने का सामान रिश्वत के रूप में लिया। जांच के बाद उनके ऊपर लगे सभी आरोप भी सही पाए गए।
Recommended Video

मामले में म्यांमार के एक अधिकारी ने बताया कि सू ची पर भ्रष्टाचार के कुल 15 मामले दर्ज हैं। उसी में से एक केस में फैसला आया है। अगर सभी केस में वो दोषी पाई जाती हैं, तो उनको 100 साल से ज्यादा तक की सजा हो सकती है, क्योंकि हर केस में अधिकतम जेल की सजा 15 साल तक है। वहीं म्यांमार की मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को सू ची के खिलाफ हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के नए आरोप भी दायर किए गए।
इससे पहले जनवरी में आंग सान सू ची को बिना लाइसेंस के वॉकी-टॉकी रखने समेत 3 अलग-अलग मामलों में चार साल की सजा सुनाई गई थी। उस दौरान सेना की अदालत ने सू ची द्वारा हैंजहेल्ड रेडियो रखने को आयात-निर्यात कानून का उल्लंघन माना, साथ ही उन्हें 2 साल की सजा सुनाई, जबकि सिग्नल जैमर का एक सेट रखने के लिए एक साज की सजा हुई। उससे भी पहले सू ची को कोरोना काल में देश में चुनाव प्रचार करने के आरोप में 2 साल की सजा सुनाई गई थी।
ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
आपको बता दें कि आंग सान सू ची ने 90 के दशक में संघर्ष करना शुरू किया था और फिर उन्होंने देश को सेना के शासन से आजादी दिलाई। इसके बाद वहां पर लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना की गई। इस शानदार कदम के लिए उन्हें नोबल शांति पुरस्कार भी मिला। पिछला साल म्यांमार के लिए काफी बुरा रहा, जहां सेना ने तख्तापलट कर दिया। इसके बाद से वहां पर सेना की ही सरकार चल रही है, जिस वजह से आए दिन वहां पर झड़प भी देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications