ट्रंप का किम जोंग को जवाब-मेरे पास तुमसे ताकतवर न्यूक्लियर बटन, वो काम भी करता है
Recommended Video

वॉशिंगटनः अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच बयानबाजी बढ़ती जा रही है। बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की धमकी का जवाब दिया। बता दें, कल किम जोंग ने कहा था कि 'परमाणु बम का बटन हमेशा उनकी डेस्क पर रहता है।' इसके बाद से दुनिया भर के बड़े नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस पर किम जोंग को जवाब दिया है।

ट्रंप ने दिया जवाब
अमेरिका राष्ट्रपति ने जवाब दिया है कि "नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग ने कहा है कि ‘परमाणु बम का बटन हमेशा उनकी डेस्क पर रहता है।' क्या कोई उसे उसका अपना बताएगा कि परमाणु बम का बटन मेरे पास भी है, मगर यह उसके बम से कहीं बड़ा और ताकतवर है, और मेरा बटन काम भी करता है!"

123 हजार लोगों ने किया लाइक
अमेरिका राष्ट्रपति के इस ट्वीट के महज दो घंटे बाद ही करीब 53 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया वहीं 123 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। ट्रंप के बयान कुछ लोगों को पसंद आते हैं तो वहीं कई लोग ट्रंप की आलोचना करते रहते हैं।

किम जोंग ने दी थी धमकी
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान किम जोंग के उस बयान के बाद आया है, जिसमें किं ने कहा था कि "हमने अपने देश के आणविक शक्ति के लक्ष्य को 2017 में प्राप्त कर लिया। इसका बटन हमेशा मेरे डेस्क पर होता है। यह सच्चाई है न कि धमकी।"

किम जोंग ने दी थी अमेरिका को धमकी
तानाशाह किम जोंग ने कहा कि अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कभी युद्ध भी नहीं छेड़ सकता है। क्योंकि हमने अमेरिका के सभी हिस्सों पर परमाणु से हमले की क्षमता विकसित कर ली है।' अमेरिका को धमकी देने के साथ किम जोंग ने साउथ कोरिया को भी संदेश दिया और कहा कि बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं।

किम जोंग ने नए साल पर कही थी कई बातें
साउथ कोरिया में फरवरी के महीने में विंटर ओलिंपिक्स होने वाले हैं इस पर किम का कहना था, 'यह संभव है कि दोनों कोरिया के अधिकारी जल्द मुलाकात करेंगे और इस पर विचार करेंगे।' (किम अपने देश के खिलाड़ियों को भेजने के बारे में बोल रहे थे।) परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में किम जोंग ने कहा कि नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसकी सुरक्षा को कोई खतरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications