मुसलमानों के खिलाफ बोलने वाले ट्रंप को मिला मुसलमानों का साथ
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप जो अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते रहते हैं, उन्हें अब चुनावों से पहले उन्हीं मुसलमानों का साथ मिला है। न सिर्फ मुसलमान बल्कि सिख भी उनके अभियान के साथ जुड़ गए हैं।

साउथ एशियन देशों में रहने वाले सिखों और मुस्लिमों का एक समूह अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में प्रबल दावेदार ट्रंप उनके समुदायों के खिलाफ नहीं है।
समूह में शामिल लोग अपने हाथों में 'सिख अमेरिकन फॉर ट्रंप' और 'मुस्लिम अमेरिकंस फॉर ट्रंप' के बैनर लिये कई सिखों और मुस्लिमों ने मैरीलैंड में एक सभा की। यहां पर ट्रंप के अभियान के एक प्रतिनिधि ने उन्हें संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक सिख और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्य थे। उन्होंने दलील दी कि मुख्यधारा के मीडिया द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में ट्रंप के नजरिये को तोड़ मरोड़कर और गलत संदर्भ में पेश किया गया।
उन्होंने दावा किया कि 69 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप ने देश में और नौकरियां सृजित करेंगे जिससे अल्पसंख्यकों को फायदा होगा।
मैरीलैंड में 'सिख अमेरिकन्स फॉर ट्रंप' का आयोजन करने में मदद करने वाले जसदीप सिंह ने कहा कि ट्रंप सिख या मुस्लिम समुदाय के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं। जो वह कहते हैं उसे गलत तरह से पेश किया जाता है।
मुख्यधारा का मीडिया इसका भाव बदल देता है। वे उनसे डरते हैं। वह किसी से पैसा भी नहीं ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications