Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेयानएयर के सीईओ ने दिया विवादित बयान, कहा-मुसलमान होते हैं आत्‍मघाती हमलावर

लंदन। प्रतिष्ठित ब्रिटिश एयरलाइंस कंपनी रेयानएयर के सीईओ की तरफ से आए बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। सीईओ माइकल ओ लियरी ने एयरपोर्ट्स पर मुसलमानों की अतिरिक्‍त चेकिंग की मांग की है। उनका कहना है कि मुसलमान पुरुष ज्‍यादातर आतंकी होते हैं इसलिए जरूरी है कि एयरपोर्ट्स पर उनकी चेकिंग में सावधानी बरती जाए। उनके इस बयान के बाद उन पर नस्‍लभेद के आरोप लग रहे हैं। रेयान माइकल ने यह बात एक इंटरव्‍यू में कही है जो शनिवार को पब्लिश हुआ है। माइकल ने यह बात उस समय कही है जब उनसे एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े मसलों पर सवाल पूछा गया था।

ryanair-cro

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा की मांग

टाइम्‍स अखबार के साथ इंटरव्‍यू में माइकल ने कहा, 'बॉम्‍बर्स कौन होते हैं? वे ऐसे सिंगल पुरुष हैं जो अपनी क्षमता पर सफर करते हैं। अगर आप बच्‍चों वाले परिवार के साथ सफर कर रहे हैं तो फिर इस बात के चांस काफी कम हैं कि आप किसी को उड़ाने के बारे में सोचेंगे भी नहीं।' इसके बाद उन्‍होंने कहा, 'आप कुछ बातें नहीं कह सकते हैं क्‍योंकि यह नस्‍लभेद है। लेकिन मुसलमान पुरुषों पर शक होता है। तीस साल पहले तक यह स्थिति आयरिश पुरुषों के साथ थी।' मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन के प्रवक्‍ता ने माइकल को इस्‍लामोफोबिया से ग्रसित बताया है। 58 साल के माइकल के मुताबिक यह एक बड़ा खतरा है जो आने वाले समय में बढ़ने वाला है। रेयानएयर के सीईओ ने पहली बार कोई ऐसा बयान दिया है ऐसा नहीं है और वह पहले भी इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। माइकल ने एक बार कहा था कि ऐसे यात्री जो मोटे हैं उन पर फैट टैक्‍स लगना चाहिए और साथ ही टायॅलेट यूज करने पर यात्रियों से फीस लेनी चाहिए। माइकल ने एक बार तो यहां तक कह दिया था कि पर्यावरणविदों को गोली से मार देना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+