Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इधर बेटी के हत्यारे के साथ संबंध बना रही थी मां, उधर अस्पताल में मर रही थी बच्ची

एक मां ने अपनी ही बेटी के हत्यारे के साथ ही संबंध बनाए रखे। जब अस्पताल में एक पुलिस ऑफिसर मां को बताने पहुंची कि अब उनकी बेटी के बचने की उम्मीद बिल्कुल नहीं, तो उसने देखा कि वो बेटी के हत्यारे के साथ इंटीमेट हो रही हैं।

Crime

एडिनबर्ग। एक मां ने अपनी ही बेटी के हत्यारे के साथ ही संबंध बनाए रखे। जब अस्पताल में एक पुलिस ऑफिसर मां को बताने पहुंची कि अब उनकी बेटी के बचने की उम्मीद बिल्कुल नहीं, तो उसने देखा कि वो बेटी के हत्यारे के साथ इंटीमेट हो रही हैं। स्कॉटलैंड में रहने वाली कैथरीन डेविडसन के ब्वायफ्रेंड गॉर्डन मैकी पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप है, और वो उन्हीं के साथ अस्पताल में संबंध बना रही थीं। इस घटना ने हत्या की जांच कर रही पुलिस को भी हैरान कर दिया है।

पूर्व पार्टनर से अलग होकर बने पड़ोसी से संबंध

पूर्व पार्टनर से अलग होकर बने पड़ोसी से संबंध

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में रहने वाली कैथरीन डेविडसन और गॉर्डन मैकी घर के आसपास ही रहते हैं और दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में भी हैं। तीन बेटियों की मां कैथरीन अपनी पांत महीने की बेटी हेली के साथ गॉर्डन के घर थीं, जब गॉर्डन ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कैथरीन अपनी दोनों बेटियों को लेने जब वापस घर आईं, उस दौरान गॉर्डन ने हेली को इतनी तेज हिलाया कि उसके सर पर गहरी चोट आ गई।

बेटी से ज्यादा थी ब्वॉयफ्रेंड की चिंता

बेटी से ज्यादा थी ब्वॉयफ्रेंड की चिंता

बाद में जब कैथरीन को हेली की हालत का पता चला तो गॉर्डन ने झूठी कहानी गढ़ दी। गॉर्डन ने कहा कि वो नहाने गया था और वापस लौटा तो हेली इस हालत में मिली। हेली को फॉरन अस्पताल लाया गया जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। हेली के सिर पर काफी चोटें आईं थीं और शरीर पर कई फ्रैक्चर भी थे। पुलिस के मुताबिक हेली की इस हालत के बावजूद कैथरीन को बेटी से ज्यादा गॉर्डन की चिंता थी। वो बार-बार उसके पास जाने की बात कर रहीं थीं।

इंटिमेट हो रहे थे कैथरीन और गॉर्डन

इंटिमेट हो रहे थे कैथरीन और गॉर्डन

अस्पताल में जब हेली की हालत में कोई सुधार नहीं आया तो डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट को हटाने का फैसला लिया। जब ये बात पुलिस अफसर कैथरीन को बताने गईं तो उन्होंने देखा कि फैमिली रूम में कैथरीन और गॉर्डन काफी इंटीमेट हो रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि हेली पर हुए हमले से एक दिन पहले दोनों ने ड्रग्स लिए थे। हालांकि कैथरीन और गॉर्डन ने इससे इनकार किया है, लेकिन रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

जल्द मिलेगी गॉर्डन को सजा

जल्द मिलेगी गॉर्डन को सजा

गॉर्डन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अगले महीने इडिनबर्ग की हाईकोर्ट उन्हें सजा सुना सकती है। गॉर्डन के वकील ने बताया कि वो पूर्व सैनिक रह चुके हैं और उनके दो बेटे भी हैं, जो अपनी मां के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस इस बात का पता लगा रहा है कि क्या गॉर्डव पोस्ट ट्रमैटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर से जूझ रहे थे। (फोटो साभार: मिरर)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+